फाल्गुन अमावस्या कब है 2025 Phalgun Amavasya 2025 Kab Hai

फाल्गुन अमावस्या उपाय Phalgun Amavasya Upay

Phalgun Amavasya 2025 Kab HaiPhalgun Amavasya 2025 Kab Hai शास्त्रों में फाल्गुन अमावस्या को बेहद खास माना गया है. अमावस्या का दिन पवित्र नदी में स्नान-दान, मंत्र जाप, पितृ पूजा और देव पूजा के लिए बहुत शुभ माना जाता है. फाल्गुन महीना भगवान शिव को समर्पित है. इस माह में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है ऐसे में फाल्गुन अमावस्या के दिन शिव पूजा से मनोकामना पूरी होती है. आइए जानते हैं साल 2025 में फाल्गुन अमावस्या कब है, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और फाल्गुन अमावस्या पर क्या करे क्या ना करे|

फाल्गुन अमावस्या शुभ मुहूर्त 2025 Phalgun Amavasya 2025 Date

  1. साल 2025 में फाल्गुन अमावस्या 27 फ़रवरी को होगी|
  2. अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 27 फ़रवरी प्रातःकाल 08:54 मिनट|
  3. अमावस्या तिथि समाप्त – 28 फ़रवरी प्रातःकाल 06:14 मिनट|
  4. स्नान दान मुहूर्त – प्रातःकाल 05:08 मिनट से प्रातःकाल 05:58 मिनट|
  5. अभिजित मुहूर्त – दोपहर 12:11 मिनट से दोपहर 12:57 मिनट|
  6. पितृ तर्पण का समय होगा प्रातःकाल 8:54 मिनट के बाद|
  7. श्राद्ध कर्म का समय होगा – दिन में 11:30 मिनट से लेकर दोपहर 02:30 मिनट तक|
  8. फाल्गुन अमावस्या पर शिव योग का संयोग बनेगा|

https://youtu.be/bUThag4PUow?si=WuTszoXsSLHBjDkg

फाल्गुन अमावस्या पूजा विधि Amavasya Puja Vidhi

अमावस्या के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान के बाद साफ़ वस्त्र धारण कर सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए. इसके बाद भगवान विष्णु, माँ लक्ष्मी और भगवान शिव की विधिवत पूजा करे. पीपल के पेड़ की पूजा करें, मंदिर में घी का दीपक जलाएं और अमावस्या व्रत कथा सुनें अंत में आरती कर भोग लगाएं.

फाल्गुन अमावस्या क्या करे क्या न करे Phalgun Amavasya Niyam

  1. इस दिन स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए.
  2. अमावस्या पर गंगा स्नान करना शुभ होता है.
  3. फाल्गुन अमावस्या के दिन पितृ दोष से मुक्ति के लिए काले तिल से पितृ तर्पण करना चाहिए।
  4. इस दिन ब्राह्राणों, गाय, कुत्ते, चींटी और कौए को भोजन करना चाहिए.
  5. प्रचलित मान्यता अनुसार अमावस्या के दिन देर रात सुनसान जगहों में अकेले जाने से बचना चाहिए. कहा जाता है की अमावस्या की रात नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव ज्यादा रहता है.
  6. इस दिन बाल नाखून नहीं कटवाने चाहिए.
  7. संभव हो तो तामसिक भोजन ना करे.
  8. इस दिन पीपल और तुलसी पूजा करना शुभ होता है.
error: