फाल्गुन अमावस्या 2025 में कब है Phalgun Amavasya 2025 Date

अमावस्या क्या करे क्या न करे Amavasya Niyam 2025

Phalgun Amavasya 2025 DatePhalgun Amavasya 2025 Date ज्योतिष में अमावस्या बेहद खास मानी जाती है यह तिथि पितरो को समर्पित है. खासकर पितृ तर्पण या पितृ दोष की पूजा के लिए यह तिथि अति महत्वपूर्ण मानी गई है. इस दिन स्नान-दान शुभ होता है. साथ ही इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का भी विधान है. इस बार फाल्गुन अमावस्या के दिन सिद्ध और शिव योग का निर्माण हो रहा है. जिस वजह से इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाएगा. आइये जानते है साल 2025 में फाल्गुन अमावस्या कब की है, पूजा व स्नान-दान का शुभ समय, पूजा विधि और इस दिन क्या करे क्या ना करे|

फाल्गुन अमावस्या शुभ मुहूर्त 2025 Phalgun Amavasya 2025 Date

  1. साल 2025 में फाल्गुन अमावस्या 27 फरवरी को होगी|
  2. अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी – 27 फ़रवरी प्रातःकाल 08:54 मिनट|
  3. अमावस्या तिथि समाप्त होगी – 28 फ़रवरी प्रातःकाल 06:14 मिनट|
  4. स्नान दान मुहूर्त – प्रातःकाल 05:08 मिनट से प्रातःकाल 05:58 मिनट|
  5. अभिजित मुहूर्त – प्रातःकाल 12:11 बजे से दोपहर 12:57 मिनट|

फाल्गुन अमावस्या विधि Phalgun Amavasya Pooja Vidhi

फाल्गुन अमावस्या के दिन प्रातःकाल गंगाजल मिले जल से या पवित्र नदी में स्नान करें। स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करने के बाद सूर्य देवता को जल अर्पित करें। अमावस्या के दिन विधिवत भगवान् विष्णु की पूजा कर उन्हें सभी पूजन सामग्री चढ़ाये, फल व मिठाई का भोग लगाएं और विष्णु चालीसा का पाठ करें। पूजा के बाद जरूरतमंद या ब्राह्मण को दान दक्षिणा देनी चाहिए.

अमावस्या पर क्या करे Amavasya Kya Kare

  1. फाल्गुन मास की अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान और पितृ तर्पण के बाद दान करना चाहिए|
  2. इस दिन ब्राह्मण, गाय, कौवे, चींटी और कुत्ते को भोजन कराना चाहिए|
  3. इस दिन भगवान विष्णु का पूजन करना चाहिए|
  4. अमावस्या के दिन तुलसी और पीपल के पेड़ में जल देना शुभ होता है|
  5. फाल्गुन अमावस्या पर जल में काला तिल डालकर स्नान करने के बाद तिल और कुशा का उपयोग कर तर्पण करना चाहिए इससे पितर प्रसन्न होते हैं.

अमावस्या पर क्या ना करे Amavasya Kya Kare

  1. अमावस्या के दिन तुलसी, पीपल, और बिल्वपत्र नहीं तोड़ने चाहिए|
  2. इस दिन तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए|
  3. इस दिन झूठ बोलने से बचना चाहिए और देर तक नहीं सोना चाहिए|
  4. अमावस्या के दिन बाल या नाखून नहीं काटने चाहिए|
  5. अमावस्या के दिन बाल धोना भी नहीं धोना चाहिए|
  6. अमावस्या के दिन शुभ कार्य करने से बचना चाहिए|
error: