परशुराम जंयती 2020 Parshuram Jayanti Date Time 2020

परशुराम जंयती पूजा उपाय Parshuram Jayanti Pujan Vidhi

परशुराम जंयतीपरशुराम जंयती के दिन भगवान विष्णु जी के छठे अवतार माने जाने वाले भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की जाती है। परशुराम जी का जन्म वैशाख शुक्ल पक्ष के तृतीया तिथि को एक प्रहर रात्रि जाने पर हुआ था। इसी दिन अक्षय तृतीया भी मनाई जाती है अत: अक्षय तृतीया को परशुराम जयंती भी कहते हैं। आज हम इस वीडियो में आपको परशुराम जंयती 2020 शुभ मुहूर्त ,पूजा विधि, और इस दिन किये जाने वाले उपायों के बारे में बातएंगे.

परशुराम जंयती शुभ मुहूर्त 2020 Parshuram Jayanti Shubh Muhurat 2020

  1. साल 2020 में परशुराम जंयती का पर्व 25 अप्रैल शनिवार के दिन मनाया जाएगा|
  2. तृतीया तिथि प्रारंभ होगी – 25 अप्रैल शनिवार प्रातःकाल 11:51 मिनट पर|
  3. तृतीया तिथि समाप्त होगी – 26 अप्रैल रविवार सायंकाल 1:22 मिनट पर|
  4. सुबह पूजा का शुभ मुहूर्त होगा 07:36 से सुबह 09:12 तक,
  5. दोपहर पूजा का शुभ मुहूर्त होगा 12:27 से सांय 05:17 तक|
  6. दो दिन तृतीया तिथि रहने के कारण 25 और 26 दोनों दिन परशुराम जयंती का पर्व मनाया जाएगा .

परशुराम जंयती पूजा सामग्री Parshuram Jayanti Samagri

आज के दिन पूजा के लिए परशुराम जी की मूर्ति, चौकी, धूप, दीप, घी, नैवेद्य, अक्षत, चंदन, वस्त्र, कपूर

आदि चीजे आपको चाहिए |

परशुराम जयंती पूजा विधि Parshuram Jayanti Puja Vidhi

आज के दिन सबसे पहले ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान करके साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद एक चौकी पर परशुराम जी की प्रतिमा स्थापित करें और हाथ में जल लेकर उनके मंत्र जाप करे परशुराम जयंती के दिन शाम के समय पुन: पूजा करें पूजा में भगवान परशुराम को नैवेद्य अर्पित करें इसके बाद भगवान परशुराम की कथा पढ़ें  कथा के बाद भगवान परशुराम जी को मिठाई का भोग लगाएं। और अंत में धूप व दीप आरती कर भगवान परशुराम से प्रार्थना करें कि वह आपको साहस प्रदान करें और आपको सभी प्रकार के भय से मुक्ति दें।

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2020

परशुराम जयंती उपाय Parshuram Jayanti upay

भगवान विष्णु जी के छठे अवतार भगवान परशुराम जी को साहस का देवता माना जाता है इसीलिए यदि आज के दिन उनकी पूजा में भगवान विष्णु एवं पशुराम जी को चंदन, तुलसी के पत्ते, कुमकुम, अगरबत्ती, फूल और मिठाई चढ़ाकर विशेष पूजन किया जाय और व्रत रखा जाय तो कहा जाता है कि व्यक्ति को जीवन मेंसफलता साहस और बुद्धि का आशीर्वाद मिलता है

error: