नवरात्रि नवमी तिथि शुभ मुहूर्त 2022 Navratri 2022 Durga Navami

नवरात्रि महानवमी पूजा विधि Shardiya Navratri Puja Vidhi

Navratri 2022 Durga Navami

Navratri 2022 Durga Navami आश्विन मास में आने वाली नवरात्रि के नवें दिन माता सिद्धिदात्री का पूजन, हवन, कन्या पूजन, पारण किया जाता है नवरात्रो की नवमी के दिन दुर्गा माँ के नवें स्वरूप माँ सिद्धिदात्री का पूजन होता है. इस दिन को दुर्गा नवमी या महानवमी भी कहते है। सिद्धिदात्री मां दुर्गा का नवां स्वरूप है। इन्हें नवीं शक्ति कहा जाता है। आज हम आपको साल 2022 आश्विन नवरात्रि की नवमी तिथि या महानवमी व्रत की तिथि, पूजा मुहूर्त, कन्या पूजन मुहूर्त, माँ के पसन्दीदा रंग, मंत्र, भोग और इस दिन किये जाने वाले उपाय के बारे में बताएँगे.

नवरात्रि नवमी शुभ मुहूर्त 2022 Navratri Navami Shubh Muhurat 2022

  1. साल 2022 में आश्विन नवरात्री की नवमी तिथि का व्रत 4 अक्टूबर को रखा जायेगा|
  2. नवमी तिथि आरंभ होगी – 3 अक्टूबर सायंकाल 04:37 मिनट पर|
  3. नवमी तिथि समाप्त होगी – 4 अक्टूबर दोपहर 02:20 मिनट पर|
  4. ब्रह्म मुहूर्त होगा – सुबह 04:38 मिनट से 05:27 मिनट तक|
  5. अभिजीत मुहूर्तहोगा -सुबह 11:46 मिनट से दोपहर 12:33 मिनट तक|
  6. नवरात्रि का पारण होगा – 04 अक्टूबर दोपहर 02:20 मिनट के बाद

महानवमी कन्या पूजन मुहूर्त 2022 Navratri Navmi Kab

  1. लाभ मुहूर्त – सुबह 10:41 मिनट से 12:10 मिनट तक
  2. अमृत- दोपहर 12:10 मिनट तक दोपहर 1:38 मिनट तक
  3. शुभ- दोपहर 03:07 मिनट से शाम 04:35 मिनट तक

माता सिद्धिदात्री स्वरुप Devi Shiddhidatri Swaroop

नवरात्रि के नवें दिन मां दुर्गा के नवें स्वरूप देवी सिद्धिदात्री की पूजा का विधान है। माँ दुर्गा यह स्वरुप हर प्रकार की सिद्धि प्रदान करने वाला माना जाता है। माँ कमल पर विराजमान है इनकी चार भुजाएँ हैं माँ के दाहिने हाथ में गदा और दूसरे दाहिने हाथ में एक चक्र और दोनों बाएँ हाथों में शंख और कमल है। माँ का वाहन सिंह है.

सिद्धिदात्री पूजा विधि Shardiya Navratri Navmi Puja Vidhi

Navratri 2022 Durga Navami  नवरात्रि के नवें दिन सिद्धि प्रदान करने वाली देवी सिद्धिदात्री का पूजन किया जाता है नवमी के दिन पूजा स्थल को स्वच्छ कर भगवन गणेश, समस्त देवी देवताओ और देवी सिद्धिदात्री का आह्वाहन कर धूप दीप जलाये. अब मां को रोली, अक्षत, फल, फूल, श्रृंगार का सामान और खीर का नैवेद्य अर्पित करें। अब देवी सिद्धिदात्री के मंत्र “ओम देवी सिद्धिदात्र्यै नमः” का जाप करें। व्रत कथा का पाठ कर आरती कर ले.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

नवमी तिथि उपाय Navratri Upay 

  1. नवरात्रि की नवमी तिथि के दिन माँ सिद्धिदात्री की पूजा के बाद हवन और कन्या पूजन करे इससे जीवन में शुभ फल मिलते है
  2. नवमी तिथि को पीपल के ग्यारह पत्ते लेकर एक माला बना लें और नवरात्र की नवमी के दिन भगवान हनुमान जी को चढ़ा दें। इससे धन लाभ के साथ ही हर काम में सफलता प्राप्त होती है.
  3. विवाह सम्बन्धी बंधाओ को दूर करने के लिए नवरात्री महानवमी के दिन देवी सिद्धिदात्री को सुहाग का सामान और सिन्दूर अर्पित करे.
  4. इस दिन श्री यंत्र की पूजा विधिवत करने के पूजा स्थल में रखना लाभकारी सिद्ध होता है.
error: