नागपंचमी शुभ मुहूर्त 2023 Nag Panchami Date Time 2023 

नाग पंचमी पूजा विधि Nag panchami Upay 2023

Nag Panchami Date Time 2023 Nag Panchami Date Time 2023  पंचांग के अनुसार सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है. वैसे तो हर महिने की पंचमी तिथि को नाग देवता की पूजा होती है लेकिन श्रवण मास में पड़ने वाले शुक्ल पक्ष की नाग पंचमी नाग देवता की पूजा के लिए विशेष मानी जाती है. सावन का महीना भगवन शिव का प्रिय माह है और भगवान् शिव नाग को अपने गले में धारण किये रहते है जिस कारण इस माह में नागो की पूजा करने से भगवन शिव प्रसन्न होते है. आइये जानते है साल 2023 में सावन नाग पंचमी कब है, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, नियम और इस दिन किये जाने वाले उपाय क्या है|

नाग पंचमी शुभ मुहूर्त 2023 Nag panchami 2023 Date

  1. साल 2023 में नाग पंचमी का त्यौहार 21 अगस्त सोमवार के दिन मनाया जाएगा.
  2. नाग पञ्चमी पूजा का शुभ मूहूर्त होगा – 21 अगस्त प्रातःकाल 06:10 मिनट से प्रातःकाल 08:38 मिनट तक|
  3. पञ्चमी तिथि प्रारम्भ होगी – 21 अगस्त प्रातःकाल 12:21 मिनट पर |
  4. पञ्चमी तिथि समाप्त होगी – 22 अगस्त प्रातःकाल 02:00 मिनट पर |

नाग पंचमी पूजा विधि Nag panchami puja vidhi 

धार्मिक मान्यता अनुसार नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा करने से कालसर्प दोष क्क प्रभाव कम होता है और महादेव की कृपा प्राप्त होती है. नागपंचमी के आराध्य नाग देवता है इस दिन अनंत, वासुकि, महापद्म आदि नाग अष्टकों की पूजा की जाती है इस दिन प्रातः स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर पूजास्थल में एक चौकी पर नागदेव का चित्र या प्रतिमा या चित्र स्थापित करे अब सबसे पहले जल में कच्चा दूध, घी, चीनी मिलाकर उनका अभिषेक करे इसके बाद हल्दी, रोली, चावल और फूल चढ़ाकर नाग देवता की पूजा करें। पूजा के बाद आरती कर नागपंचमी व्रत कथा पढ़े या सुनें।

नागपंचमी नियम Nag Panchami Niyam

  1. प्राचीन कथाओ के अनुसार नागों को पाताल लोक का स्वामी माना गया है इन्हे क्षेत्रपाल भी कहा जाता है प्रत्येक व्रत त्यौहार की तरह नागपंचमी के भी कुछ नियम है जिन्हे ध्यान में रखना चाहिए
  2. मान्यता है की नागपंचमी के दिन भूमि खोदने से जुड़े कोई भी कार्य नहीं करने चाहिए.
  3. नाग पंचमी के दिन भगवन शिव के साथ नागो की पूजा का भी विधान है.
  4. नागपंचमी के दिन धरती पर हल चलाना वर्जित होता है.
  5. इस दिन सुई धागे से किसी तरह की सिलाई आदि के कार्य भी नहीं करने चाहिए.

नाग पंचमी उपाय Nag panchami upay

  1. सावन का पूरा महिना शिव पूजा के लिए विशेष माना गया है. ऐसा माना गया है कि इस माह में भगवन शिव के अलावा नाग देवता की पूजा करने से धन-सपंत्ति में वृद्धि होती है.
  2. इस दिन धन-समृद्धि के लिए नाग देवताओं की पूजा करे क्योकि धन की देवी मां लक्ष्मी की रक्षा नागदेव ही करते हैं.
  3. इस दिन नागो के दर्शन करना शुभ होता है.
  4. नाग देवता को नागपंचमी के दिन कच्चे दूध से अभिषेक करना चाहिए.
  5. कुंडली में कालसर्प दोष है तो इस दिन रूद्राभिषेक कराना चाहिए.
  6. मान्यता है की नाग पंचमी के दिन कालसर्प योग से मुक्ति पाने के लिए भगवान शिव को चांदी के नाग और नागिन का जोड़ा चढ़ाना चाहिए.
error: