नागपंचमी शुभ मुहूर्त 2021 Nag Panchami Date Time 2021 

नाग पंचमी पूजा विधि Nag panchami Upay 2021

नागपंचमी नागपंचमी  – शास्त्रों के अनुसार नागों की पूजा की परंपरा काफी प्राचीन है। बहुत सी जगहों पर नागो को देवता मानकर उनकी पूजा का विधान है श्रावण मास में आने वाला नागपंचमी का पर्व नागों की पूजा के लिए विशेष होता  है। हर साल नाग पंचमी सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। सावन भगवन शिव का प्रिय माह है और भगवान् शिव नाग को अपने गले में धारण किये रहते है जिस कारण सावन माह की नाग पंचमी बेहद खास है नागपंचमी  के दिन नागो की पूजा करने से घर में सुख समृद्धि के साथ महादेव का आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है आज हम आपको साल 2021 सावन माह नाग पंचमी पर्व की शुभ तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, नियम और इस दिन भगवन शिव व नाग देवता को प्रसन्न करने के लिए किये जाने वाले उपायों के बारे में बताएँगे.

नाग पंचमी शुभ मुहूर्त 2021 Nag panchami 2021 Date

  1. साल 2021 में नाग पंचमी का त्यौहार 13 अगस्त शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा.
  2. नाग पञ्चमी पूजा का शुभ मूहूर्त होगा – 13 अगस्त प्रातःकाल 05:49 मिनट से प्रातःकाल 08:28 मिनट तक|
  3. पूजा की कुल अवधि – 02 घण्टे 39 मिनट्स की होगी
  4. पञ्चमी तिथि प्रारम्भ होगी – 12 अगस्त सायंकाल 03:24 मिनट पर |
  5. पञ्चमी तिथि समाप्त होगी – 13 अगस्त सायंकाल 01:42 मिनट पर |

नाग पंचमी पूजा विधि Nag panchami puja vidhi 

नागपंचमी के आराध्य देव नाग देव है इस दिन अनंत, वासुकि, महापद्म आदि नाग अष्टकों की पूजा की परंपरा है नागपंचमी के दिन प्रातः स्नान आदि के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर पूजा के लिए नागदेव का चित्र या प्रतिमा पूजास्थल में एक चौकी पर स्थापित करे अब सबसे पहले कच्चा दूध, घी, चीनी मिलाकर उनका अभिषेक करे इसके बाद हल्दी, रोली, चावल और फूल चढ़ाकर नाग देवता की पूजा करें। विधिवत पूजा के बाद सर्प देवता की आरती कर नाग पंचमी व्रत कथा पढ़े या सुनें। जो लोग इस दिन व्रत रखते है वो पंचमी तिथि को पूरा दिन उपवास करके शाम को व्रत खोलें।

नागपंचमी नियम Nag Panchami Niyam

  1. पुराणों के अनुसार नागों को पाताल लोक का स्वामी माना गया है। सांपो को क्षेत्रपाल भी कहा जाता है प्रत्येक व्रत त्यौहार की तरह नागपंचमी के भी कुछ नियम है जिन्हे ध्यान में रखकर यह पर्व मानना चाहिए
  2. यदि आप इस दिन का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो नागपंचमी के दिन भूमि ना खोदे.
  3. जो व्यक्ति नाग पंचमी के दिन उपवास करता है उसे विशेष कर सांयकाल के समय भूमि की खुदाई नहीं करनी चाहिए.
  4. नागपंचमी के दिन धरती पर हल चलाना वर्जित होता है.
  5. इस दिन सुई धागे से किसी तरह की सिलाई आदि के कार्य भी नहीं करने चाहिए.

नाग पंचमी विशेष उपाय Nag panchami upay

नाग पंचमी के दिन धन-समृद्धि पाने के लिए भी नाग देवताओं की पूजा की जाती है। मान्यता है कि नाग देवता, धन की देवी मां लक्ष्मी की रक्षा करते हैं। इस दिन यदि कुछ विशेष उपाय किये जाय तो व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है आइये जानते है नागपंचमी के दिन जाने वाले उन विशेष उपायों के बारे में|

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2021.

  1. नाग पंचमी के शुभ दिन पर नागो के दर्शन जरूर करने चाहिए.
  2. आज के दिन नाग देवता को कच्चे दूध से अभिषेक करने से कार्यो में सफलता की प्रति होती है.
  3. नागपंचमी  के दिन शिवलिंग स्वरुप की आराधना करने से सभी मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है।
  4. यदि व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प दोष है तो इस दोष से बचने के लिए उसे नाग पंचमी का व्रत करना चाहिए।
  5. कालसर्प योग के उपाय के रूप में नाग पंचमी के दिन भगवान शिव का अभिषेक करते समय उन्हें चांदी के नाग और नागिन का जोड़ा चढ़ाएं।
error: