X

नागपंचमी कब है 2026 Nag Panchami 2026 Date Time


नाग पंचमी पूजा विधि Nag panchami Upay 2026

पंचांग के अनुसार सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है. नाग पंचमी नाग देवता को समर्पित है. सावन का महीना भगवन शिव का प्रिय माह है और भगवान् शिव नाग को अपने गले में धारण किये रहते है जिस कारण इस माह में नागो की पूजा करने से भगवन शिव प्रसन्न होते है. आइये जानते है साल 2026 में नाग पंचमी कब है, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन का महत्व क्या है |

नाग पंचमी शुभ मुहूर्त 2026 Nag panchami 2026 Date

  1. साल 2026 में नाग पंचमी का त्यौहार 17 अगस्त को मनाया जायेगा|
  2. पञ्चमी तिथि प्रारम्भ – 16 अगस्त सायंकाल 04:52 मिनट|
  3. पञ्चमी तिथि समाप्त – 17 अगस्त सायंकाल 05:00 मिनट|
  4. पूजा का शुभ मूहूर्त – प्रातःकाल 05:51 मिनट से प्रातःकाल 08:29 मिनट तक|

नाग पंचमी पूजा विधि Nag panchami puja vidhi

धार्मिक मान्यता अनुसार नाग पंचमी के दिन प्रातः स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर पूजास्थल में एक चौकी पर नागदेव का चित्र या प्रतिमा या चित्र स्थापित करे अब सबसे पहले जल में कच्चा दूध, घी, चीनी मिलाकर उनका अभिषेक करे इसके बाद हल्दी, रोली, चावल और फूल चढ़ाकर नाग देवता की पूजा करें। पूजा के बाद आरती कर नागपंचमी व्रत कथा पढ़े या सुनें।

नाग पंचमी महत्व Nag Panchami Mahatva

शास्त्रों के अनुसार नाग पंचमी के दिन भोलेनाथ के अलावा अनंत, वासुकि, महापद्म नाग अष्टकों की पूजा का विधान है इस दिन नाग देवता की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है की जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष होता है उन्हें नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने पर इस दोष से छुटकारा मिलता है।

Related Post