नागपंचमी 2023 पूजा में ना करे ये 3 भूल Nag Panchami 2023 Puja Vidhi 

नाग पंचमी पूजा विधि Nag Panchami Upay 2023

Nag Panchami 2023Nag Panchami 2023 नागपंचमी का त्यौहार सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है. नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा होती है। इस दिन विधि विधान से की गयी पूजा से कई तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलता है। पौराणिक काल से ही नागो को देवताओं की तरह पूजा जाता रहा है। लेकिन शास्त्रों में नागपंचमी के दिन की जाने वाली पूजा के कुछ खास नियम बताये है जिनका पालन इस खास दिन पर जरूर करना चाहिए. आइये जानते है साल 2023 में नागपंचमी कब है, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व और पूजा के कुछ जरूरी नियम क्या है|

नाग पंचमी शुभ मुहूर्त 2023 Nag panchami 2023 Date

  1. साल 2023 में नाग पंचमी का त्यौहार 21 अगस्त सोमवार के दिन मनाया जाएगा.
  2. पूजा का शुभ मूहूर्त होगा – 21 अगस्त प्रातःकाल 06:10 मिनट से प्रातःकाल 08:38 मिनट तक|
  3. पञ्चमी तिथि प्रारम्भ होगी – 21 अगस्त प्रातःकाल 12:21 मिनट पर |
  4. पञ्चमी तिथि समाप्त होगी – 22 अगस्त प्रातःकाल 02:00 मिनट पर |

नाग पंचमी पूजा विधि Nag Panchami Puja Vidhi 

मान्यता है की नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही राहु-केतु के बुरे प्रभाव और कालसर्प दोष से भी मुक्ति मिलती है। इस दिन प्रातः स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर पूजास्थल पर नागदेव का चित्र स्थापित करे. जल में कच्चा दूध, घी, चीनी मिलाकर उनका अभिषेक करे इसके बाद हल्दी, रोली, चावल और फूल चढ़ाकर नाग देवता की पूजा करें। पूजा के बाद आरती कर नागपंचमी व्रत कथा पढ़े या सुनें।

नागपंचमी पूजा के नियम Nag Panchami Niyam

  1. मान्यता है की नागपंचमी के दिन जमीन की खुदाई से जुड़े कार्य नहीं करने चाहिए.
  2. इस दिन पेड़ पौधों का कटान नहीं करना चाहिए.
  3. नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। ऐसे में इस दिन सांपों को किसी भी तरह का कष्ट नहीं पंहुचाना चाहिए.
  4. नाग पंचमी के दिन जीवित सांप की बजाय उनकी प्रतिमा का दूध से अभिषेक करना अधिक शुभ माना जाता है.
  5. नाग पंचमी के दिन तांबे के लोटे से शिवलिंग या नाग देव को दूध अर्पित नहीं करना चाहिए। जल चढ़ाने के लिए हमेशा तांबे और दूध चढाने के लिए पीतल के लोटे का इस्तेमाल करना चाहिए.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

नागपंचमी का महत्व Nag panchami ka mahatva

हिंदू धर्म में नाग देवता को विशेष स्थान प्राप्त है. जहाँ एक और नाग पंचमी के दिन सुख-समृद्धि, खेतों में फसलों की सुरक्षा के लिए नागों की पूजा की जाती है। तो वही नाग को भगवान शिव ने अपने गले में धारण किया हुआ है. मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन जो लोग रुद्राभिषेक के साथ भगवान शिव की पूजा करते हैं उन्हें काल सर्प दोष से मुक्ति मिल जाती है.

error: