मोक्षदा एकादशी शुभ मुहूर्त 2022 Mokshda Ekadashi Shubh Muhurat

मोक्षदा एकादशी विधि Mokshada Ekadashi Vidhi

Mokshda Ekadashi Shubh MuhuratMokshda Ekadashi Shubh Muhuratपंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष मास या अगहन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोक्षदा एकादशी व्रत किया जाता है. मोक्षदा एकादशी से आशय मोह को नाश करने वाली एकादशी से है।मान्यता है कि जो व्यक्ति मोक्षदा एकादशी का व्रत करता है, उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है मोक्षदा एकादशी के दिन व्रत कर श्री हरि विष्णु का पूजन करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। आज हम आपको साल 2022 मोक्षदा एकादशी व्रत की तिथि, पूजा का सबसे खास शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किये जाने वाले उपायों के बारे में बताएँगे.

मोक्षदा एकादशी शुभ मुहूर्त 2022 Mokshada Ekadashi Shubh Muhurat 2022

  1. साल 2022 में मोक्षदा एकादशी का व्रत 3 और 4 दिसंबर को रखा जायेगा
  2. एकादशी तिथि प्रारम्भ होगी – 3 दिसम्बर प्रातःकाल 05:39 मिनट पर
  3. एकादशी तिथि समाप्त होगी – 4 दिसम्बर प्रातःकाल 05:34 मिनट पर
  4. व्रत के पारण का शुभ मुहूर्त होगा – 4 दिसंबर दोपहर 01:20 मिनट से दोपहर 03:27 मिनट तक
  5. पूजा के लिए सबसे शुभ समय होगा – सुबह 09.28 मिनट से दोपहर 01.27 मिनट तक
  6. 4 दिसंबर को वैष्णव एकादशी व्रत किया जायेगा

मोक्षदा एकादशी शुभ योग 2022 Mokshada Ekadashi Yog 2022

साल 2022 में 3 दिसंबर शनिवार मोक्षदा एकादशी के दिन रवि योग का शुभ संयोग रहेगा. इस दिन रवि योग सुबह 07.04 मिनट से रवियोग शुरू होगा जो अगले दिन सुबह 06.16 मिनट तक रहेगा। धार्मिक मान्यता अनुसार पूजा के लिए रवि योग बेहद ही शुभ माना गया है।

मोक्षदा एकादशी पूजा विधि Mokshada Ekadashi Vrat puja Vidhi

एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करे अब घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें और फिर भगवान विष्णु का गंगा जल से अभिषेक करें. भगवान विष्णु को पीले फल फूल, वस्त्र, भोग और तुलसी दल अर्पित करें। संभव हो तो इस दिन व्रत रखें. अंत म व्रत कथा और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करे. अंत में विष्णु मंत्रो का जाप कर आरती करें। इस पावन दिन भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी की पूजा करने से मनोकामना पूरी होती है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

मोक्षदा एकादशी उपाय Mokshada Ekadashi Niyam 2022

  1. मार्गशीर्ष मास के शुक्ल एकादशी को गीता जयंतीभी मनाई जाती है इसीलिए इस दिन गीता पाठ करने से शुभ फलो की प्राप्ति होती है.
  2. मोक्षदा एकादशी और गीता जंयती के शुभ योग में केले का पेड़ लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है.
  3. एकादशी के दिन ब्राह्मण और जरूरतमंदों को अपनी सामर्थ्य अनुसार पीली चीजों का दान करना चाहिए.
  4. आज के दिन भगवान विष्णु को दूध, दही, शहद, मिश्री, गंगाजल मलाकर अभिषेक करने से मनोकामना पूरी होती है.
  5. मोक्षदा एकादशी के दिन राधा-कृष्ण के मंदिर में गेंदे की माला भगवान श्री कृष्ण को अर्पित करना शुभ होता है.
error: