मौनी अमावस्या शुभ योग 2023 Mauni Amavasya Shubh yog  

माघ अमावस्या शुभ मुहूर्त 2023 Magh Amavasya Shubh Muhurat

Mauni AmavasyaMauni Amavasya शास्त्रों में अमावस्या तिथि बेहद खास मानी गयी है क्योकि यह तिथि पितरो को समर्पित है. साल 2023 में मांग मास की अमावस्या 21 जनवरी को पड रही है. माघ का महीना स्नान दान के लिए पवित्र होता है इस विशेष दिन पर स्नान, दान और पूजा-पाठ करने से भक्तों को विशेष लाभ प्राप्त होते है। मौनी अमावस्या के दिन भगवान विष्णु और प्रत्यक्ष देवता सूर्य देवता की पूजा का विधान है। इस बार मौनी अमावस्या पर करीब 30 वर्षो बाद एक खास योग का निर्माण हो रहा है आज हम आपको मौनी अमावस्या 2023 की सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि उपाय और इस दिन दान की जाने वाली चीजों के बारे में बताएँगे.

मौनी अमावस्या शुभ मुहूर्त 2023 Amavasya 2023 Date Time

  1. साल 2023 में मौनी अमावस्या 21 जनवरी शनिवार को है|
  2. अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी – 21 जनवरी सुबह 06:17 मिनट पर|
  3. अमावस्या तिथि समाप्त होगी- 22 जनवरी सुबह 02:22 मिनट पर|

मौनी अमावस्या शुभ योग 2023 Mauni Amavasya Shubh Yog

ज्योतिष अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन 30 वर्षों बाद एक अद्भुत योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन खप्पर योग के साथ ही सर्वार्थ और हर्षण नामक खास योग बनेगा. जिसमें धार्मिक कार्य और शनि से जुड़े कुछ उपाय करने से भक्तों को सर्वाधिक लाभ प्राप्तहोगा. इसके साथ ही मौनी अमावस्या के ठीक 4 दिन पहले 17 जनवरी को शनि देव राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। यह परिवर्तन विशेष होगा क्योंकि शनिदेव 30 वर्षों बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।

मौनी अमावस्या पूजा विधि Amavasya Pooja Vidhi

अमावस्या के दिन ब्रह्मुहुर्त में उठकर गंगा जी या फिर घर पर गंगाजल मिले जल से स्नान कर सूर्यदेव को अर्घ दे. पूजास्थल में विष्णु जी की प्रतिमा स्थापित कर उन्हें पंचामृत से स्नान कराये और पीले फल-फूल, केसर, चंदन अर्पित कर उनके समक्ष घी का दीपक जलाये. अब विष्णु चालीस या विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। मान्यता है की इस दिन मौन रहकर व्रत पूजन करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. पूजा के बाद जरूरतमंद या ब्राह्मण को दान दक्षिणा देनी चाहिए.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

मौनी अमावस्या क्या दान करे Mauni Amavasua Daan

मौनी अमावस्या के दिन व्यक्ति को ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान के बाद दान करना चाहिए इससे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अमावस्या के दिन जरूरतमंदों को तेल, गुड़, वस्त्र, कंबल इत्यादि का दान करें साथ ही सभव हो तो सामर्थ्य अनुसार भोजन का भी दान करें इससे जातक की सारी परेशानिया दूर होती है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

मौनी अमावस्या उपाय Mauni Amavasya Upay

  1. मौनी अमावस्या पर मौन रहकर भगवान विष्णु की आराधना और पितरों का तर्पण करने पर पितृ दोष और कालसर्प दोष दूर होता है.
  2. इस दिन मौन रहकर पूजा, भजन और मंत्र जाप करने से कई गुना अधिक पुण्य प्राप्त होता है. अगर दिनभर मौन व्रत नहीं रख सकते तो सवा घंटे का मौन व्रत करने से भी 16 गुना अधिक फल प्राप्त होता है.
  3. इस दिन मौन रहकर पीपल का पूजन करना चाहिए, क्योंकि पीपल में सभी देवों का वास माना जाता है, अत: इस दिन पीपल वृक्ष के नीचे दीपक जलाकर पीपल के पेड़ की 108 परिक्रमा करें और सफेद रंग की मिठाई अर्पित करें.
error: