अमावस्या 2024 सुख समृद्धि उपाय Amavasya Upay 2024
Margashirsha Aghan Amavasya 2024 मार्गशीर्ष महीना भगवान कृष्ण का बेहद प्रिय माना जाता है। पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष या अगहन मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली अमावस्या पितरों के तर्पण, स्नान-दान और ज्योतिष उपाय की दृष्टि से अधिक फलदायी मानी जाती है. अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और पितृ आशीर्वाद मिलता हैं। आइये जानते है साल 2024 में मार्गशीर्ष या अगहन मास की अमावस्या कब है, पूजा का शुभ मुहूर्त, स्नान-दान का समय, पूजा विधि और इस दिन किये जाने वाले उपाय क्या है|
मार्गशीर्ष अमावस्या शुभ मुहूर्त 2024 Margashirsha Amavasya 2024 Date
- साल 2024 में मार्गशीर्ष अमावस्या 1 दिसम्बर रविवार को है
- अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी – 30 नवम्बर प्रातःकाल 10:29 मिनट
- अमावस्या तिथि समाप्त होगी- 1 दिसंबर प्रातःकाल 11:50 मिनट
- स्नान- दान का शुभ मुहूर्त – प्रातःकाल 05:08 मिनट से प्रातःकाल 06:02 मिनट
- अभिजित मुहूर्त – प्रातःकाल 11:49 मिनट से दोपहर 12:31 मिनट
मार्गशीर्ष अमावस्या विधि Margashirsha Amavasya Pooja Vidhi
शास्त्रों के अनुसार अमावस्या का दिन पितरो को समर्पित है. इस दिन संभव हो तो पवित्र नदी या घर पर गंगाजल मिले जल से स्नान के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य देकर पितरों के निमित्त तर्पण व दान करना चाहिए। व्रत रखकर भगवान विष्णु और भगवान् शिव की आराधना करे. शाम के समय पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इससे पितृ प्रसन्न होते है अमावस्या के दिन अधिक से अधिक भगवान के मंत्रो का जाप करना शुभ होता है.
मार्गशीर्ष अमावस्या उपाय Margashirsha Amavasya upay
- अमावस्या के दिन स्नान के बाद पितरों को जल में काले तिल डालकर तर्पण करना चाहिए|
- इस दिन पितरों के लिए भोजन बनाकर गाय, कौआ, कुत्ता और चींटियों को खिलाना शुभ होता है|
- अमावस्या के दिन सामर्थ्यानुसार ब्राह्राणों को भोजन कराकर दान-दक्षिणा देनी चाहिए.
- मार्गशीर्ष या अगहन मास भगवान विष्णु को समर्पित है ऐसे में इस मास की अमावस्या पर “ॐ क्लीं कृष्णाय नमः” मंत्र का अधिक से अधिक जप करना चाहिए|
- इस दिन गुड़ का दान करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है|