चैत्र अमावस्या 2022 कब है March Amavasya Date Time 2022 

चैत्र अमावस्या शुभ मुहूर्त पूजा विधि Chaitra Amavasya Puja Vidhi 2022

March Amavasya Date Time 2022 March Amavasya Date Time 2022  शास्त्रों में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। साल में 12 अमावस्या पड़ती है। चैत्र माह की अमावस्या तिथि चैत्र अमावस्या कहलाती हैं। शास्त्रों में यह तिथि पितरों को मोक्ष दिलाने वाली मानी गयी है. अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान, पितरों के निमित्त दान, तर्पण और श्राद्ध किया जाता हैं. चैत्र अमावस्या को पवित्र नदियों में स्नान करने से देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज हम आपको साल 2022 चैत्र मास की अमावस्या तिथि, पूजा विधि, और इस दिन किये जाने वाले उपायों के बारे में बताएँगे.

चैत्र अमावस्या शुभ मुहूर्त 2022 March Amavasya 2022 Date Time

  1. साल 2022 में चैत्र अमावस्या 1 अप्रैल शुक्रवार को है.
  2. चैत्र कृष्ण अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी – 31 मार्च दोपहर 12:22 मिनट पर |
  3. चैत्र कृष्ण अमावस्या तिथि समाप्त होगी- 1 अप्रैल दोपहर 11:53 मिनट पर |
  4. पंचांग के अनुसार दर्श अमावस्या 31 मार्च और उदयातिथि के आधार पर चैत्र अमावस्या 01 अप्रैल को है.

ब्रह्म एवं इंद्र योग में चैत्र अमावस्या Chaitra Amavasya Shubh Yog 2022

साल 2022 में चैत्र अमावस्या के दिन सुबह 09:37 मिनट तक ब्रह्म योग है उसके बाद इंद्र योग शुरू होगा. ये दोनों ही योग मांगलिक कार्यों के लिए शुभ गए हैं. इसके अलावा इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग भी बन रहा है. ये योग सुबह 10:40 मिनट से अगले दिन सुबह 06:10 मिनट तक रहेंगे. ये दोनों ही योग कार्यों में सिद्धि और सफलता प्रदान करने वाले माने जाते है.

चैत्र अमावस्या पूजा विधि Amavasya Vidhi

शास्त्रों के अनुसार हर माह की अमावस्या तिथि पितरों को समर्पित होती है। इस दिन प्रातःकाल दैनिक कार्यों से निवृत होकर किसी पवित्र नदी, जलाशय, कुंड या फिर घर पर गंगाजल मिले जल से स्नान करे और सूर्यदेव को ताम्बे के पात्र से जल का अर्घ्य दे.  इसके बाद पितरों की आत्म शांति के लिए दान, तर्पण, श्राद्ध कर्म करे. अब पीपल के पेड़ को जल का अर्घ्य दे और वहाँ पर सरसों के तेल का एक दीया जलाकर वृक्ष की परिक्रमा कर ले. इसके बाद शनि चालीसा व शनि मंत्रो का जाप करे.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

चैत्र अमावस्या उपाय Amavasya Upay

  1. अमावस्या के दिन पितरों की मोक्ष प्राप्ति के लिए स्नान, दान व तर्पण करना शुभ माना गया है. साथ ही, इस दिन कुछ ज्योतिष उपाय से पितृदोष और कालसर्प दोष से छुटकारा मिलता है.
  2. मान्यता है की चैत्र मास की अमावस्या के दिन अनाज, कपड़े, फल, खाने की सफेद चीजें, पानी के लिए मिट्टी के बर्तन और जूते-चप्पल दान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं.
  3. चैत्र मास की अमावस्या के दिन शाम के समय पीपल के वृक्ष की पूजा कर पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से आर्थिक लाभ होता है.
  4. मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए अमावस्या की शाम घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जलाना चाहिए.
error: