मकर संक्रांति कब है तिथि व शुभ मुहूर्त 2022 Makar Sankranti Date 2022

मकर संक्रांति क्या करे क्या न करे Makar Sankranti Kab Hai 2022

Makar Sankranti Date 2022Makar Sankranti Date 2022 शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति का पर्व सूर्यदेव को समर्पित है. सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता हैं। ज्योतिष के अनुसार सूर्य के धनु राशि से मकर राशि पर जाना ही मकर संक्रांति है इस समय सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायन होते है। कुछ जगहों पर मकर संक्रांति को उत्तरायण के नाम से भी जाना जाता है इस दिन स्नान के बाद दान पुण्य के कार्य करना बहुत ही शुभ माना जाता है आज हम आपको साल 2022 में मकर संक्रांति पर्व की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन क्या करे क्या न करे इस बारे में बताएँगे.

मकर संक्रांति 2022 तिथि व शुभ मुहूर्त Makar Sankranti Dates Pooja Timing 2022

  1. साल 2022 में मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा|
  2. उत्तरायण संक्रान्ति का क्षण रहेगा – 14 जनवरी शुक्रवार दोपहर 02:43 मिनट पर |
  3. संक्रांति पुण्यकाल मुहूर्त होगा – 14 जनवरी दोपहर 02:43 मिनट से शाम 05:45 मिनट तक|
  4. संक्रांति महापुण्य काल मुहूर्त होगा – 14 जनवरी दोपहर 02:43 मिनट से प्रातःकाल 04:28 मिनट तक|

मकर संक्रांति पूजा विधि Makar Sankranti Pooja Vidhi

मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान करना पुण्यकारी होता है इसीलिए संभव हो तो इस दिन प्रातःकाल उठकर किसी नदी, तालाब या शुद्ध जलाशय में स्नान करें नहीं तो घर पर ही सूर्योदय से पहले उठकर गंगाजल व तिल मिले जल से स्नान करे इसके बाद सूर्य देव को जल का अर्घ्य देकर ऊं सूर्याय नम: मंत्र का जाप करे. स्नान के बाद दान करे. आज के दिन विशेषकर खिचड़ी, आटा, उरद दाल, चावल, और तिल के बने लड्डू दान दिए जाते हैं।

मकर संक्रांति महत्व Makar Sankranti Importance

Makar Sankranti Date 2022 -धार्मिक और सांस्कृतिक दोनों ही दृष्टि से मकर संक्रांति खास है। कथाओ के अनुसार इस दिन सूर्य अपने पुत्र शनि के घर जाते हैं। जिस कारण यह पर्व पिता-पुत्र के इस अनोखे मिलन का प्रतीक है. कुछ जगहों पर नई फसल और नई ऋतु के आगमन के तौर पर मकर संक्रांति मनाई जाती है। मकर संक्रांति के दिन विशेष रूप से खिचड़ी बनाने, खाने और खिचड़ी का दान करना शुभ माना जाता है इसीलिए बहुत सी जगहों पर इसे खिचड़ी भी कहते है. इस पर्व के दौरान तिल और गुड़ से बने लड्डू व अन्य मीठे पकवान बनाने की परंपरा है। चावल को चंद्रमा और काली उड़द को शनि का प्रतीक माना जाता हैं कहा जाता है की मकर संक्रांति पर खिचड़ी खाने और दान करने से कुंडली में ग्रहों की स्थिती मजबूत होती है।

मकर संक्रांति क्या करे Makar Sankranti

  1. मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान के बाद दान करना चाहिए.
  2. इस दिन प्रातःकाल स्नान के बाद सूर्य को जल का अर्घ्य दे.
  3. मकर संक्रांति पर तिल या तिल से बनी चीजों का दान करना शुभ होता है.
  4. इस दिन चावल और उड़द दाल की खिचड़ी बनाये. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्यदेव को खिचड़ी का भोग लगाने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है.

मकर संक्रांति क्या न करे Makar Sankranti

  1. इस दिन यदि आपके घर कोई जरूरतमंद व्यक्ति आ आय तो उसे घर से खाली हाथ न जाने देकर कुछ न कुछ दान करे.
  2. इस दिन स्नान दान के बाद ही किसीभी चीज का सेवन करना चाहिए.
  3. मकर संक्रांति के दिन तामसिक चीजे लहसुन, प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए.
  4. मकर संक्रांति के दिन महिलाओं को बाल धोने से बचना चाहिए.
error: