मकर संक्रांति कब है 14 या 15 जनवरी Makar Sankranti 2025 Kab Hai  

मकर संक्रांति मुहूर्त 2025 Makar Sankranti Shubh Muhurat 2025

Makar Sankranti 2025 Mein Kab HaiMakar Sankranti 2025 Mein Kab Hai हर साल मकर संक्रांति के त्योहार को लोग खूब हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। यह त्यौहार हिंदू धर्म के खास त्योहार में से एक माना जाता है पंचांग के अनुसार सूर्य देव जब शनि की राशि मकर में गोचर करते हैं उसी दिन मकर संक्रांति मनाई जाती है. हर साल मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाये या 15 जनवरी को इसे लेकर लोगो में कन्फ्यूजन रहता है आइये जानते है साल 2025 में मकर संक्रांति कब है 14 या 15 जनवरी, स्नान-दान शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन क्या ना करे|

मकर संक्रांति 2025 तिथि व शुभ मुहूर्त Makar Sankranti Shubh Muhurat 2025

  1. साल 2025 में मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी मंगलवार के दिन मनाया जाएगा|
  2. मकर संक्रान्ति का क्षण – रात्रि 09:03 मिनट|
  3. संक्रांति पुण्यकाल मुहूर्त – प्रातःकाल 09:30 मिनट से शाम 05:46 मिनट|
  4. संक्रांति महापुण्य काल मुहूर्त – प्रातःकाल 09:03 मिनट से प्रातःकाल 10:48 मिनट|

मकर संक्रांति गंगा स्नान शुभ मुहूर्त 2025 Makar Sankranti 2025

साल 2025 में मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन गंगा स्नान और दान का शुभ मुहूर्त सुबह 9:03 मिनट से लेकर सायंकाल 05:46 मिनट तक रहने वाला है। इस शुभ मुहूर्त में गंगा स्नान और दान करने से विशेष लाभ मिलते हैं।

मकर संक्रांति पूजा विधि Makar Sankranti Pooja Vidhi

मकर संक्रांति के दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर संभव हो तो किसी पवित्र नदी या फिर घर पर गंगाजल मिले जल से स्नान करे. इसके बाद साफ वस्त्र पहनकर तांबे के लोटे में जल, काला तिल, गुड़ और गंगाजल मिलाकर सूर्यदेव को ‘ॐ सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करते हुए अर्घ्य दें। इसके बाद जरूरतमंदो को तिल और खिचड़ी का दान करें। इस दिन खिचड़ी का भोग लगाना शुभ होता है|

मकर संक्रांति क्या न करे Makar Sankranti Niaym  

  1. शास्त्री के अनुसार मकर संक्रांति के दिन तामसिक भोजन का सेवन वर्जित होता है|
  2. इस दिन किसी को अपशब्द या किसी का अपमान नहीं करना चाहिए.
  3. मकर संक्रांति के दिन दान पुण्य का खास महत्व होता है ऐसे में इस दिन यदि कोई आपके घर आये तो उसे खाली हाथ नहीं भेजना चाहिए.
  4. मकर संक्रांति के दिन पेड़ों की कटाई नहीं करनी चाहिए.
  5. मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है इसीलिए इस दिन बिना स्नान किए भोजन नहीं करना चाहिए.
error: