महाशिवरात्रि कितनी तारीख को है 2023 Maha Shivratri Date 2023

महाशिवरात्रि कब की है 2023 Mahashivratri Kab Hai

Maha Shivratri Date 2023Maha Shivratri Date 2023 शास्त्रों में महाशिवरात्रि का धार्मिक महत्व काफी अधिक है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना की जाती है. महाशिवरात्रि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है पंचांग के अनुसार, इस साल महाशिवरात्रि पर दुर्लभ संयोग बन रहा है. इस साल महाशिवरात्रि के साथ प्रदोष व्रत भी रखा जायेगा जिससे इस दिन का महत्व कहीं अधिक होगा. इस दिन निशिता काल यानी की मध्यरात्रि में भोलेनाथ की पूजा से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है. आज हम आपको साल 2023 महाशिवरात्रि सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन क्या करे क्या न करे इस बारे में बताएँगे.

महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त 2023 Maha Shivratri Date Time 2023

  1. साल 2023 में महाशिवरात्रि का पर्व 18 फ़रवरी शनिवार के दिन मनाया जाएगा|
  2. चतुर्दशी तिथि शुरू होगी – 18 फ़रवरी रात्रि 08:02 मिनट पर|
  3. चतुर्दशी तिथि समाप्त होगी – 19 फ़रवरी सायंकाल 04:18 मिनट पर|
  4. निशिथ काल पूजा का समय होगा – 19 फ़रवरी सुबह 12:09 मिनट से 01:00 बजे तक|
  5. महाशिवरात्रि व्रत का पारण होगा – 19 फ़रवरी सुबह 06:56 मिनट से सायंकाल 03:24 मिनट|

महाशिवरात्रि व्रत पूजा विधि Maha Shivratri Puja Vidhi 2023

महाशिवरात्रि के दिन सूर्योदय से पूर्व स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करे और व्रत का संकल्प ले. अब भगवान शिव की प्रतिमा या शिवलिंग को पंचामृत से स्नान कराये और ‘ॐ नमः शिवायः’ मंत्र का जाप करे. अब भगवान शिव को सफ़ेद चन्दन से तिलक कर भस्म, बिल्व पत्र, धतूरा, चन्दन, पुष्प, धूप, दीप आदि अर्पित करे. अंत में महाशिवरात्रि व्रत कथा का पाठ कर शिव आरती कर पूजा संपन्न करे. महाशिवरात्रि के दिन रात्रि के चारों प्रहर में शिव पूजन किया जाता है हालाँकि आप अपने सुविधा के अनुसार शिव पूजन कर सकते है. अगले दिन प्रातःकाल स्नान के बाद ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा देकर व्रत का पारण करना चाहिए।

महाशिवरात्रि के दिन क्या करें Mahashivratri Niyam

  1. धार्मिक मान्यता अनुसार महाशिवरात्रि के दिन संभव हो तो व्रत करना चाहिए.
  2. इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान के बाद शुभ काल में महादेव को जल और दूध अर्पण करें।
  3. इस दिन शिव मंत्रो का जाप करना शुभ होता है.
  4. शास्त्रों के अनुसार महाशिवरात्रि का व्रत फलाहार करना चाहिए.
  5. महाशिवरात्रि की रात ध्यान के लिए बहुत शुभ मानी जाती है इस दिन ध्यान लगाना चाहिए.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

महाशिवरात्रि क्या ना करें Mahashivratri Niyam

  1. ऐसी मान्यता हैकि महाशिवरात्रि के दिन तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए.
  2. इस दिन देर तक सोना नहीं चाहिए।
  3. महाशिवरात्रि के दिन दाल, चावल या गेहू से बने भोजन की बजाय फलहार करना शुभ होता है.
  4. इस दिन किसी का अपमान ना करे और किसी के प्रति गाला विचार मन में ना आने दे.
error: