महाशिवरात्रि कब की है 2025 Mahashivratri Kab Hai
Maha Shivratri 2025 Mein Kab Hai शास्त्रों में महाशिवरात्रि का पर्व बेहद खास होता है. महाशिवरात्रि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा और उनका जलाभिषेक किया जाता है. इस दिन निशित काल में भगवान भोलेनाथ की पूजा से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है. इस साल महाशिवरात्रि के दिन भद्रा लग रही है, आइये जानते है साल 2025 में महाशिवरात्रि व्रत कब रखा जायेगा, निशितकाल पूजा का समय, भद्रा कब से कब तक, पूजा विधि और इस दिन किये जाने वाले ख़ास कार्य या उपाय क्या है|
महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त 2025 Maha Shivratri Date Time 2025
- साल 2025 में महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी बुधवार को मनाया जाएगा|
- चतुर्दशी तिथि शुरू – 26 फरवरी प्रातःकाल 11:08 मिनट|
- चतुर्दशी तिथि समाप्त – 27 फरवरी प्रातःकाल 08:54 मिनट|
- निशिथ काल पूजा का समय – 26 फरवरी रात्रि 12:09 मिनट से रात्रि 12:59 मिनट|
- महाशिवरात्रि व्रत का पारण – 27 फरवरी प्रातःकाल 06:48 मिनट से प्रातःकाल 08:54 मिनट|
महाशिवरात्रि पर भद्रा काल का समय Mahashivratri Bhadra Time
पंचांग के अनुसार साल 2025 में 26 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन प्रातःकाल 11:08 मिनट से रात्रि 10:05 बजे तक भद्रा रहेगी. मान्यता है की भगवान शिव की पूजा पर भद्रा और पंचक जैसे अशुभ काल का कोई असर नहीं पड़ता। इसीलिए महाशिवरात्रि के दिन भद्रा होने के बावजूद शिव पूजा की जा सकेगी।
महाशिवरात्रि व्रत पूजा विधि Maha Shivratri Puja Vidhi 2025
महाशिवरात्रि के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान के बाद भगवान शिव को पंचामृत से स्नान कराये और ‘ॐ नमः शिवायः’ मंत्र का जाप करे. भगवान शिव को सफ़ेद चन्दन से तिलक कर भस्म, बिल्व पत्र, धतूरा, चन्दन, पुष्प, धूप, दीप आदि अर्पित करे और महाशिवरात्रि व्रत कथा का पाठ, शिव मंत्रो का जाप, शिव चालीसा और आरती करे. संभव हो तो महाशिवरात्रि की रात्रि में शिव पूजन करे.
महाशिवरात्रि उपाय Mahashivratri Upay
- धार्मिक मान्यता अनुसार महाशिवरात्रि के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान के बाद महादेव का जलाभिषेक करना चाहिए.
- शास्त्रों की माने तो महाशिवरात्रि के दिन चारों पहर में रुद्राष्टाध्यायी का पाठ करने से कष्टों से छुटकारा मिलता है।
- महाशिवरात्रि के दिन शुद्ध जल में दूध, मिश्री और काले तिल मिलाकर शिव जी का अभिषेक करने पर आरोग्य की प्राप्ति होती है|
- महाशिवरात्रि के दिन जरूरतमंद व्यक्ति को अनाज और धन का दान करना चाहिए। इससे भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।