महाशिवरात्रि शुभ योग पूजा विधि Maha Shivratri 2022 Puja Vidhi

महाशिवरात्रि के दिन करे ये महाउपाय Mahashivratri 2022 Mahaupay

Maha Shivratri 2022 Puja VidhiMaha Shivratri 2022 Puja Vidhi शास्त्रों में महाशिवरात्रि का पर्व बेहद ख़ास माना जाता है महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन मनाया जाता है. इस दिन देवो के देव महादेव और माता पार्वती का विवाह हुआ था इसीलिए आज के दिन उनकी विशेष पूजा आराधना की जाती है. शिवपुराण अनुसार इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है इस दिन शिव-भक्त महादेव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए रात्रि प्रहर की पूजा करते है इस बार महाशिवरात्रि पर बहुत ही दुर्लभ योग बन रहे है आज हम आपको साल 2022 महाशिवरात्रि पर बनने जा रहे शुभ योग, व्रत तिथि, पूजा मुहूर्त, शिवलिंग पर चढ़ाई जाने वाली चीजे और शुभ योगो में किये जाने वाले मनोकामना प्राप्ति उपाय के बारे में बताएँगे.

महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त 2022 MahaShivratri Date Time 2022

  1. साल 2022 में महाशिवरात्रि का पर्व 1 मार्च मंगलवार के दिन मनाया जाएगा|
  2. चतुर्दशी तिथि शुरू होगी 1 मार्च प्रातःकाल 03:16 मिनट पर|
  3. चतुर्दशी तिथि समाप्त होगी 2 मार्च प्रातःकाल 01:00 मिनट पर|
  4. निशिथ काल पूजा का समय होगा 2 मार्च सुबह 12:08 मिनट से 12:58 बजे तक|
  5. महाशिवरात्रि पारण का समय होगा – 2 मार्च सुबह 06:45 मिनट |

महाशिवरात्रि शुभ योग Mahashivratri 2022 Shubh Yog

ज्योतिष अनुसार इस बार की महाशिवरात्रि बहुत खास होगी क्योकि करीब 72 सालों के बाद महाशिवरात्रि पर पांच गृह एक ही राशि में होंगे जिससे पंचग्रही योग बनेगा इसके अलावा इस दिन परिघ, गजकेसरी व शिव योग के साथ ही घनिष्ठा नक्षत्र का संयोग रहेगा. माना जाता है की इन शुभ योगो में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए महादेव की पूजा व उपाय बेहद लाभकारी होते है.

महाशिवरात्रि पूजा विधि Mahashivratri 2022 Pujan Vidhi

Maha Shivratri 2022 Puja Vidhi  महाशिवरात्रि के दिन सूर्योदय से पूर्व स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण कर व्रत का संकल्प ले. अब किसी शिव मंदिर जाकर या घर पर विधि-विधान से महादेव और माता पार्वती का पूजन करे. रात्रि के चारों प्रहरों में से अपनी सुविधानुसार पूजा कर सकते है. महाशिवरात्रि के दिन सबसे पहले पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करे और फिर उन्हें बिल्व पत्र, धतूरा, चन्दन, पुष्प, धूप, दीप आदि श्रद्धा के साथ अर्पित करे. भगवान शिव की पूजा करते समय शिवपंचाक्षर मंत्र यानी ऊं नम: शिवाय का जाप करे. अंत में शिव पार्वती की आरती कर परिक्रमा करे.

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर चढ़ाये ये चीजे Mahashivratri 2022 Shivling Pooja

  1. शास्त्रों के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर बिल्वपत्र, शहद, दूध, दही, शक्कर और गंगाजल अर्पित करने से मनोकामना पूरी होती है.
  2. महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का जल से अभिषेक करे इससे मन शांत होता है.
  3. शिवलिंग पर चीनी अर्पित करे इससे सुख समृद्धि बढ़ती है
  4. इस महाशिवरात्रि भगवान को शंकर दूध अर्पित करे क्योकि दूध अर्पित करने से बेहतर स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है.
  5. शिवलिंग पर दही अर्पित करे दही के अभिषेक से सभी परेशानियों का अंत होता है.
  6. इसके अलावा महाशिवरात्रि पर शिवलिंग में घी, केसर, चन्दन या शहद आदि चीजे अर्पित करने से मनोकामना पूरी होती है.

महाशिवरात्रि महाउपाय Mahashivratri 2022 Mahaupay

आइये जानते है महाशिवरात्रि के दिन बन रहे दुर्लभ योगो में किया जाने वाला एक ऐसा महाउपाय जो न सिर्फ व्यक्ति की सभी इच्छाओं को पूरा करता है बल्कि उन्हें हर कष्ट से छुटकारा दिलाकर जीवन में यश कीर्ति, सुख समृद्धि, मान सम्मान व सफलता दिलाता है. महाशिवरात्रि के दिन स्नान के बाद महादेव की पूजा ईशान कोण की तरफ मुँह करके करे क्योकि ईशान कोण के स्वामी स्वयं भगवान शिव है पूजा में पूर्व दिशा में 1 दीपक जलाये और ईशान कोण की और मुँह करके पूजा व शिव मंत्रो का जाप करे. इसके बा शिवलिंग पर 21 बेलपत्र अर्पित करे इसके बाद बेलपत्र के वृक्ष की पूजा कर वृक्ष के नीचे घी का दीपक जला दे ये उपाय आपको हर क्षेत्र में सफलता दिलाएगा.

error: