सोमवती मौनी अमावस्या 2022 शुभ मुहूर्त Magh Somwati Amavasya Date 2022 

मौनी अमावस्या 2022 तिथि Magha Amavasya Upay 2022

Magh Somwati Amavasya Date 2022 Magh Somwati Amavasya Date 2022 माघ मास में आने वाली अमावस्या मौनी अमावस्या या माघी अमावस्या होती हैं। मान्यता है कि माघ अमावस्या के दिन संगट तट पर देवी-देवताओं का वास होता है इसीलिए इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान-पुण्य करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इस दिन मौन रहकर व्रत व पूजन का विधान है. इस साल 2022 में मौनी अमावस्या 2 दिन 31 जनवरी सोमवार और 1 फरवरी मंगलवार दो दिन रहेगी जिस कारण इस बार मौनी अमावस्या पर सोमवती अमावस्या और भौमवती अमावस्या का संयोग बनेगा. आज हम आपको साल 2022 सोमवती मौनी अमावस्या तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और सोमवती अमावस्या पर किये जाने वाले उपायों के बारे में बताएँगे.

माघ मौनी अमावस्या शुभ मुहूर्त 2022 Magha Amavasya 2022 Date Time

  1. साल 2022 में मौनी अमावस्या 31 जनवरी सोमवार और 1 फ़रवरी मंगलवार को है
  2. अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी – 31 जनवरी दोपहर 02:18 मिनट पर
  3. अमावस्या तिथि समाप्त होगी- 1 फ़रवरी दोपहर 11:15 मिनट पर

मौनी अमावस्या पूजा विधि Amavasya Pooja Vidhi

Magh Somwati Amavasya Date 2022 सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या सोमवती अमावस्या होती हैं. इस बार साल 2022 की पहली सोमवती अमावस्या 31 जनवरी के दिन पड़ रही है. इस दिन व्रत रखकर पीपल के पेड़ की पूजा की जाती है माघ मौनी अमावस्या के दिन मौन रहकर व्रत पूजन करना शुभ होता है. इस दिन प्रातः स्नान के बाद मौन व्रत का संकल्प लेकर भगवान विष्णु जी की प्रतिमा को स्नान कराकर पीले फल-फूल, केसर, चंदन अर्पित कर उनके समक्ष घी का दीपक जलाये. इसके बाद पीपल वृक्ष का पूजन कर पीपल वृक्ष की 108 परिक्रमा करे. पूजा के बाद जरूरतमंद या ब्राह्मण को दान दक्षिणा देकर व्रत संपन्न करे.

सोमवती मौनी अमावस्या उपाय Mauni Amavasya Upay

  1. यह सोमवती अमावस्या है इसलिए इस शुभ योग में पीपल के वृक्ष को जल देकर 108 परिक्रमा करे. इससे सुख सौभाग्य में वृद्धि होती है.
  2. सोमवती अमावस्या के दिन शिवलिंग का कच्चे दूध और दही से अभिषेक करना शुभ होता है..
  3. मौनी अमावस्या के दिन शाम के समय घर के ईशान कोण में लाल बाती से गाय के घी का शुद्ध दीपक जलाये इससे आर्थिक लाभ होता है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

  1. मौनी अमावस्या के दिन चावल की खीर बनाकर भगवान शिव और माता लक्ष्मी जी को भोग के रूप में अर्पित करे. मान्यता है की आज के दिन इस उपाय को करने से आपके घर से दरिद्रता दूर हो जाती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।
error: