माघ पूर्णिमा संयोग 2022 Magh Purnima Puja Vidhi 2022
Magh Purnima 2022 Date Time Puja Muhurat शास्त्रों में पूर्णिमा तिथि बेहद खास मानी गयी है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर माह पूर्णिमा तिथि से नए माह की शुरुवात होती है। माघ मास में आने वाली पूर्णिमा माघी पूर्णिमा होती है माघ पूर्णिमा पर दान, स्नान का विशेष महत्व होता है। इस दिन शाही स्नान होता है. इस दिन चंद्रदेव और भगवान विष्णु जी की पूजा अर्चना व उपाय करके से सुख सौभग्य की प्राप्ति होती है आज हम आपको साल 2022 माघ मास की पूर्णिमा की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, और इस दिन किये जाने वाले कुछ विशेष उपायों के बारे में बताएँगे.
माघ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2022 Magh Purnima 2022 Shubh Muhurat
- साल 2022 में माघ पूर्णिमा का व्रत 16 फरवरी बुधवार को रखा जायेगा |
- पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होगी – 16 फरवरी सुबह 09:42 मिनट पर|
- पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 16 फरवरी रात्रि 10:25 मिनट पर|
माघ पूर्णिमा संयोग Magh Purnima Shubh Yog 2022
पंचाग के अनुसार माघ पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व है. इस दिन स्नान दान का मुहूर्त 16 फरवरी सुबह 9:42 मिनट से रात 10:55 मिनट तक होगा. इस बार माघ पूर्णिमा के दिन कर्क राशि में चंद्रमा और आश्लेषा नक्षत्र की युति होने से शोभन योग बन रहा है. किसी भी उपाय के लिए ये योग बहुत शुभ होता है. वहीं, इस दिन राहु काल दोपहर 12:35 मिनट से 1:59 मिनट तक है. इस वक्त शुभ कार्य नहीं करने चाहिए.
माघ पूर्णिमा पूजा विधि Magh Purnima puja vidhi
Magh Purnima 2022 Date Time Puja Muhurat माघ पूर्णिमा के दिन प्रातःकाल स्नान के बाद व्रत का संकल्प लेकर सबसे पहले सूर्यदेव को जल का अर्घ्य दे. अब पूजास्थल में भगवान विष्णु जी की प्रतिमा को धूप दीप, चरणामृत, पान, तिल, मोली, रोली, कुमकुम, सुपारी, नैवेद्य व फल- फूल अर्पित करें। पूर्णिमा के दिन भगवान सत्यनारायण की कथा पढ़ें या सुनें। कथा के बाद आरती कर जरूरतमंदो को दान दक्षिणा दे. इस दिन चन्द्रमा अपनी पूर्ण कलाओ में होता है इसीलिए रात्रि में चंद्रोदय के बाद चंद्रमा की पूजा कर अगले दिन सामर्थ्य अनुसार ब्राह्मण को दान दक्षिणा देकर व्रत संपन्न करे.
माघ पूर्णिमा उपाय Magh Purnima Upay
- पूर्णिमा की रात में चंद्रोदय के बाद चद्र्मा को कच्चे दूध में चीनी और चावल मिलाकर सूर्य मंत्र का जाप करते हुए अर्घ्य दे. इससे आपकी मनोकमना जल्द ही पूरी होती है.
- इस दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं.
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.
- पूर्णिमा के दिन तुलसी के पास घी का दीपक जलाकर तुलसी जी की 11 परिक्रमा करें। इससे भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी की कृपा आपको प्राप्त होती है।
- पूर्णिमा के दिन पीपल वृक्ष में लक्ष्मी जी का वास होता है इसीलिए सुबह स्नान के बाद पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें.
- पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को 11 कौड़ियां हल्दी से तिलक कर अर्पित करे पूजा के बाद इन कोडियो को अपने पास रख ले इससे आर्थिक लाभ होता है.