माघ अमावस्या कब है 2026 Magh Mauni Amavasya 2026

अमावस्या उपाय Amavasya Upay 2026

Magh Mauni Amavasya 2026Magh Mauni Amavasya 2026 शास्त्रों के अनुसार माघ महीने की अमावस्या मौनी अमावस्या होती है. इस दिन पवित्र नदी में स्नान-दान और मौन व्रत का विशेष महत्व है. पंचांग के अनुसार माघ मास में आने वाली अमावस्या पितरों के तर्पण, स्नान-दान और ज्योतिष उपाय की दृष्टि से अधिक फलदायी मानी जाती है. इस दिन विधिवत भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है. आइये जानते है साल 2026 में माघ मास की अमावस्या कब है, शुभ योग, पूजा व स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और इस दिन किये जाने वाले उपाय क्या है|

माघ अमावस्या शुभ मुहूर्त 2026 Magh mauni Amavasya 2026 Date

  1. साल 2026 में माघ मौनी अमावस्या 18 जनवरी को है|
  2. अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 18 जनवरी प्रातःकाल 12:03 मिनट|
  3. अमावस्या तिथि समाप्त – 19 जनवरी प्रातःकाल 01:21 मिनट|
  4. ब्रह्म मुहूर्त – प्रातःकाल 05:27 मिनट से प्रातःकाल 06:21 मिनट|
  5. अभिजित मुहूर्त – दोपहर 12:10 मिनट से दोपहर 12:53 मिनट|

माघ अमावस्या शुभ योग 2026 Magh mauni Amavasya Yog 2026

साल 2026 में आ रही माघ मौनी बेहद खास मानी जा रही है पंचांग की माने तो इस दिन बनने वाले ज्योतिषीय संयोग इसे कहीं अधिक खास बनाएंगे. ज्योतिष अनुसार इस दिन शुभ मुहूर्त के अलावा दोपहर 3 बजकर 44 मिनट से लेकर अगले दिन सुबह तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा. साथ ही इस दिन रात्रि 09:11 मिनट तक हर्षण योग भी रहेगा|

माघ अमावस्या उपाय Magh mauni Amavasya upay

  1. मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान, पितरों का तर्पण और पीली चीजों का दान करें.
  2. अमावस्या के दिन स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें.
  3. संभव हो तो इस दिन मौन व्रत रखते हुए भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और गंगा माता की पूजा करनी चाहिए.
  4. इस दिन शाम के समय तुलसी माता के पास देसी घी का दीपक जलाएं.
  5. अमावस्या की रात ईशान कोण में हल्दी डालकर गाय के घी का दीपक जलाएं इससे लक्ष्मी कृपा मिलती है.
error: