अमावस्या क्या करे क्या न करे Amavasya Niyam 2025
Magh Amavasya 2025 Date ज्योतिष में अमावस्या तिथि बेहद खास मानी जाती है यह तिथि पितरो को समर्पित है. पंचांग के अनुसार माघ मास की अमावस्या माघ माह के कृष्ण पक्ष में आती है. इसे मौनी अमावस्या भी कहते है इस दिन मौन रहकर धार्मिक कार्य करना शुभ माना गया है. इस साल माघ अमावस्या पर शुभ संयोग बन रहा है. क्योकि इसी दिन महाकुंभ मेले में तीसरा शाही स्नान किया जाएगा। आइये जानते है साल 2025 में माघ अमावस्या कब की है, पूजा व स्नान-दान का शुभ समय, पूजा विधि और इस दिन क्या करे क्या ना करे|
माघ अमावस्या शुभ मुहूर्त 2025 Magh Amavasya 2025 Date
- साल 2025 में मौनी अमावस्या 29 जनवरी बुधवार को है|
- अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 28 जनवरी रात्रि 07:35 मिनट|
- अमावस्या तिथि समाप्त – 29 जनवरी सायंकाल 06:05 मिनट|
- स्नान-दान मुहूर्त – प्रातःकाल 05:25 मिनट से प्रातःकाल 06:18 मिनट|
- पूजा का शुभ मुहूर्त – प्रातःकाल 07:11 मिनट से प्रातःकाल 09:53 मिनट|
माघ मौनी अमावस्या विधि Magh Amavasya Pooja Vidhi
माघ अमावस्या के दिन प्रातःकाल गंगाजल मिले जल से या पवित्र नदी में स्नान करें। स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करने के बाद सूर्य देवता को जल अर्पित करें। माघ अमावस्या के दिन विधिवत भगवान् विष्णु की पूजा कर उन्हें सभी पूजन सामग्री चढ़ाये और विष्णु चालीसा का पाठ करें। इस दिन मौन रहकर व्रत पूजन करें. इससे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. पूजा के बाद जरूरतमंद या ब्राह्मण को दान दक्षिणा देनी चाहिए.
मौनी अमावस्या क्या करे Mauni Amavasya Kya Kare
- मौनी अमावस्या को शास्त्रों में सबसे अधिक महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन साधक को मौन रहकर व्रत, जप-तप और साधना करनी चाहिए इससे मोक्ष की प्राप्ति होती है|
- इस दिन पवित्र नदियों में स्नान के बाद दान करना चाहिए.
- मौनी अमावस्या के दिन भगवान राम का नाम लेकर व्रत खोलना चाहिए।
- इस दिन ब्राह्मण, गाय, कौवे, चींटी और कुत्ते को भोजन कराना चाहिए|
- इस दिन भगवान विष्णु का पूजन करना चाहिए|
- अमावस्या के दिन तुलसी और पीपल के पेड़ में जल देना शुभ होता है|
- इस दिन मौन रहना चाहिए|
मौनी अमावस्या क्या ना करे Mauni Amavasya Kya Kare
- इस दिन तुलसी, पीपल, और बिल्वपत्र नहीं तोड़ने चाहिए|
- अमावस्या के दिन तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए|
- इस दिन शरीर पर तेल नहीं लगाना चाहिए|
- इस दिन झूठ बोलने से बचना चाहिए और देर तक नहीं सोना चाहिए|
- अमावस्या के दिन बाल या नाखून नहीं काटने चाहिए|
- अमावस्या के दिन बाल धोना भी नहीं धोना चाहिए|