कार्तिक पूर्णिमा व्रत 2019 Kartik Purnima Date Time 2019 

कार्तिक पूर्णिमा पूजा विधि Kartik PurnimaPuja Vidhi 

कार्तिक पूर्णिमा व्रत 2019 कार्तिक पूर्णिमा व्रत 2019 – कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली पूर्णिमा कार्तिक पूर्णिमा कहलाती है. शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान भोलेनाथ जी ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का संहार किया था जिस कारन इस पूर्णिमा को ‘त्रिपुरी पूर्णिमा’ भी कहा जाता है। यदि इस दिन कृतिका नक्षत्र का संयोग बने तो इसे ‘महाकार्तिकी’ कहते है ऐसी मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन संध्याकाल के समय भगवान विष्णु जी ने मत्स्यावतार लिया था. इस दिन व्रत और दान पुण्य का बहुत महत्व माना जाता है आज हम आपको साल 2019 कार्तिक पूर्णिमा व्रत शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किये जाने वाले 1 जरूरी काम के बारे में बताएँगे.

कार्तिक पूर्णिमा व्रत शुभ मुहूर्त Kartik Purnima Vrat Date Time 2019

  1. साल 2019 में कार्तिक पूर्णिमा का व्रत 12 नवंबर मंगलवार के दिन रखा जाएगा |
  2. पूर्णिमा तिथि शुरू होगी 11 नवंबर शाम 6 बजकर 2 मिनट पर |
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी 12 नवंबर शाम 7 बजकर 4 मिनट पर |

कार्तिक पूर्णिमा व्रत व पूजा विधि Kartik Purnima Date Puja shubh Muhurat 2019

शास्त्रों के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन प्रातः काल उठकर स्नानादि के बाद व्रत का संकल्प ले. इस दिन स्नान आदि का बहुत महत्व बताया गया है इसीलिए यदि संभव हो तो इस दिन किसी पवित्र नदी आदि में स्नान करना चाहिए. प्राचीन मान्यताओं के अनुसार इस दिन चाँद निकलने के पश्चात शिवा, संभूति, संतति, प्रीति, अनुसुईया और क्षमा इन छः कृतिकाओं का पूजन किया जाता है. जो भी इस दिन व्रत रखते है उन्हें व्रत रखने के बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराना चाहिए और हवन करना चाहिए। इस दिन विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है। कहा जाता है की इस दिन भगवान शिव के दर्शन किये जाय तो व्यक्ति के धन भंडार और ज्ञान में वृद्धि होती है। कार्तिक पूर्णिमा सभी प्रकार की मनोकामना प्राप्ति के लिए विशेष मानी जाती है।

कार्तिक पूर्णिमा का महत्व Importance of Kartik Purnima

कार्तिक पूर्णिमा पूरे सालभर में आने वाली सभी पूर्णिमाओं में से एक है। कहा जाता है की इस दिन किये जाने वाले दान-पुण्य विशेष रूप से फलदायी होते हैं। मान्यता है की इस दिन शाम के समय दीपदान करने से पुनर्जन्म के कष्ट नहीं रहते| वही यह भी कहा जाता है की इस दिन व्यक्ति द्वारा जो भी दान पुण्य किया जाता है व्यक्ति का वह दान स्वर्ग में सुरक्षित रखा जाता है और जब व्यक्ति मृत्युलोक को छोड़ता है तब इस दिन किये गए दान का फल उसे स्वर्गलोक में प्राप्त होता है।

कार्तिक पूर्णिमा जरूरी काम Kartik Purnima Important Work     

कहा जाता है की कार्तिक पूर्णिमा एक ऐसी पूर्णिमा है जिसमे सभी देवी देवताओं को एकसाथ प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है साथ ही इस दिन यदि कुछ विशेष उपाय किये जाय तो धन सम्बन्धी परेशानियों को भी दूर किया जा सकता है तो आइये जानते है कार्तिक पूर्णिमा के दिन किये जाने वाले जरूरी कामो के बारे में|

  1. शास्त्रों के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के गरीबों को चावल दान करना शुभ होता है इससे चन्द्रमा के शुभ प्रभाव प्राप्त होते है.
  2. कार्तिक पूर्णिमा पर शिव पूजन का विशेष महत्व होता है इसीलिए इस दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध, शहद व गंगाजल अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते है।
  3. इसदिन घर के मुख्यद्वार पर आम के पत्तों से बना तोरण बांधना शुभ होता है.
  4. कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय के पश्चात मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाने से धनलाभ होता है.
error: