कार्तिक पूर्णिमा चंद्रग्रहण संयोग 2021 Kartik Purnima Chandragrahan 2021

कार्तिक पूर्णिमा 2021 Kartik Maas Purnima Puja Vidhi 2021

Kartik Purnima Chandragrahan 2021Kartik Purnima Chandragrahan 2021 कार्तिक मास में आने वाली पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा या त्रिपुरी पूर्णिमा भी कहते है. इस दिन श्री हरि विष्णु जी की पूजा, दीपदान करना और गंगा स्नान का विशेष महत्व है शास्त्रों के अनुसार इस दिन देव दिवाली मनाई जाती है. ज्योतिष की माने तो इस बार कार्तिक पूर्णिमा पर साल का आखिरी चंद्रग्रहण भी लगने जा रहा है साथ ही इसी दिन कार्तिक पूर्णिमा पर सर्वार्थ सिद्धि योग और वर्धमान योग भी रहेगा जो पूजा के महत्व में वृद्धि करेगा इसीलिए कार्तिक पूर्णिमा बहुत ही प्रभावशाली होगी. आज हम आपको कार्तिक पूर्णिमा सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, चंद्रग्रहण का समय और इस संयोग में किये जाने वाले बेहद ख़ास उपाय के बारे में बताएँगे.

कार्तिक पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2021 Kartik Purnima 2021 Shubh Muhurat

  1. साल 2021 में कार्तिक पूर्णिमा 19 नवंबर शुक्रवार को है |
  2. पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होगी – 18 नवंबर रात्रि 12:00 मिनट पर|
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 19 नवंबर दोपहर 02:26 मिनट पर|

चंद्र ग्रहण समय व सूतक काल Chandra grahan Date Time

  1. साल का दूसरा व अंतिम चन्द्रग्रहण 19 नवंबर 2021 शुक्रवार के दिन लगेगा.
  2. चन्द्रग्रहण प्रारंभ होने का समय होगा – दोपहर 11:34 मिनट
  3. चन्द्रग्रहण समाप्त होने का समय होगा – शाम 05:33 मिनट
  4. चंद्रग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा|

कार्तिक पूर्णिमा पूजा विधि Kartik Purnima puja vidhi

कार्तिक पूर्णिमा के दिन दक्षिण दिशा के स्वामी भगवान कार्तिकेय और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है.  इस दिन प्रातःकाल किसी पवित्र नदी अन्यथा घर पर ही स्नान के बाद भगवान कार्तिकेय और भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करे और उन्हें पुष्प, घी और दही अर्पित कर उन्हें गुड़ से बनी मिठाई का भोग लगाएं। इस दिन सत्‍यनारायण भगवान की कथा करना बेहद शुभ होता है. रात्रि के समय भगवान विष्‍णु संग मां लक्ष्‍मी का पूजन करें. और अंत में चंद्रमा को अर्घ्‍य देकर घर के अंदर और बाहर दीपक जलाएं क्योकी ऐसी मान्यता है की आज के दिन सभी देव दिवाली मनाते है

कार्तिक पूर्णिमा उपाय Kartik Purnima upay

Kartik Purnima Chandragrahan 2021  ज्योतिषानुसार पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण आकृति में होता है। पूर्णिमा पर लक्ष्मी जी की पूजा का भी विशेष महत्व है. इस दिन लक्ष्मी स्तुति और लक्ष्मी मंत्रों का जाप व उपायों से आर्थिक समस्याओं को दूर किया जा सकता है यह दिन माता लक्ष्मी को बेहद प्रिय है इस दिन देव दिवाली की परंपरा है तो आइये जानते है इस दिन किये जानें वाले ख़ास उपायों क्या है.

  1. कार्तिक पूर्णिमा या देव दिवाली के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध, शहद व गंगाजल अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होकर आपकी मनोकामना पूरी करते है.
  2. कार्तिक पूर्णिमा की रात देव् दिवाली मनाई जाती है इसीलिए आज की रात घर के सभी कोनो में दिए जलाकर सभी देवी देवताओ का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए.
  3. कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाये इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर सुख आपको सुख सौभाग्य प्रदान करती है.
  4. कार्तिक पूर्णिमा के दिन विष्णु भगवान् को तुलसी पत्र की माला अर्पित करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है.
  5. कार्तिक पूर्णिमा के दिन दूध, केला, खजूर, नारियल व अमरुद आदि फलों का दान करे इससे कार्यो में सफलता की प्राप्ति होती है.
error: