X

कार्तिक पूर्णिमा 2024 कब है Kartik Purnima 2024 Date Time

कार्तिक पूर्णिमा पूजा विधि Kartik Purnima 2024 Puja Vidhi

Kartik Purnima 2024 Date Time पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा कार्तिक पूर्णिमा होती है. इसे त्रिपुरी या त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते है. शास्त्रों में इस दिन देव दिवाली मनाने की भी परंपरा है. इस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा, पवित्र नदियों में दीपदान और गंगा स्नान का विशेष महत्व है इस दिन गंगा स्नान से महापुण्य की प्राप्ति होती है आइये जानते है साल 2024 कार्तिक पूर्णिमा की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, और इस दिन देवी लक्ष्मी को प्रसन्न किये जाने वाले कुछ खास उपाय क्या है|

कार्तिक पूर्णिमा कब है 2024 Kartik purnima 2024 Kab Hai

  1. साल 2024 में कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर शुक्रवार को है|
  2. पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ– 15 नवम्बर प्रातःकाल 06:19 मिनट पर|
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त – 16 नवंबर प्रातःकाल 02:58 मिनट पर|

कार्तिक पूर्णिमा 2024 शुभ मुहूर्त Kartik Purnima Muhurat 2024

  1. सत्यनारायण पूजा मुहूर्त – 15 नवंबर प्रात: काल 06:44 मिनट से प्रातःकाल 10:45 मिनट|
  2. देव दीपावली पूजा मुहूर्त – 15 नवंबर सायंकाल 05:10 मिनट से रात्रि 07:47 मिनट|
  3. लक्ष्मी पूजन मुहूर्त – 15 नवंबर रात्रि 11:39 मिनट से 16 नवंबर को प्रातःकाल 12:33 मिनट|
  4. स्नान – दान का शुभ मुहूर्त – प्रातःकाल 04:58 मिनट से प्रातःकाल 05:51 मिनट तक|
  5. चंद्रोदय का समय – सायंकाल 04:55 मिनट|

कार्तिक पूर्णिमा पूजा विधि Kartik Purnima puja vidhi

शास्त्रों के अनुसार पूर्णिमा तिथि स्नान-दान के लिए बेहद ख़ास होती है. पूर्णिमा के दिन प्रातः स्नानादि के बाद भगवान सत्यनारायण और भगवान शिव की विधिवत पूजा करे. कथाओ के अनुसार इस दिन चाँद निकलने के पश्चात चन्द्रमा को अर्घ्य देकर शिवा, संभूति, संतति, प्रीति, अनुसुईया और क्षमा छः कृतिकाओं का पूजन करना चाहिए. व्रत के बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराये और दान दक्षिणा दे. इस दिन देव दिवाली भी मनाई जाती है ऐसे में शाम के समय पवित्र नदी में दीपदान करे इससे मनोकामना पूरी होती है.

कार्तिक पूर्णिमा पर क्या करे Kartik Purnima Important Work

  1. शास्त्रों के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा सभी पूर्णिमा तिथियों में बहुत खास होती है क्योकि इस दिन सभी देवी देवताओं को एकसाथ प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है|
  2. कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान के बाद भगवान विष्णु के मत्स्य रूप को तुलसी दल चढ़ाना शुभ होता है|
  3. इस दिन पवित्र नदियों और घाटों पर दीपदान करने से मनोकामना पूरी होती है|
  4. कार्तिक पूर्णिमा के दिन जरूरतमंदो को चावल का दान करना शुभ होता है|
  5. पूर्णिमा के दिन गंगाजल मिले जल में कच्चा दूध और चावल मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य देने से कुंडली में चन्द्रमा की स्थिति मजबूत होती है|
  6. कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ पर दूध में शक्कर मिलाकर अर्पित करना शुभ होता है|
Related Post