कार्तिक पूर्णिमा 2021 शुभ मुहूर्त Kartik Purnima 2021 Date Time

कार्तिक पूर्णिमा पूजा विधि Kartik Purnima Puja Vidhi

Kartik Purnima 2021 Date TimeKartik Purnima 2021 Date Time कार्तिक मास में आने वाली पूर्णिमा कार्तिक पूर्णिमा और त्रिपुरी पूर्णिमा के नाम से जानी जाती है. इस दिन श्री हरि विष्णु जी की पूजा, दीपदान करना और गंगा स्नान का विशेष महत्व है शास्त्रों के अनुसार इस दिन देव दिवाली मनाने की परंपरा है. ज्योतिष अनुसार इस बार कार्तिक पूर्णिमा पर साल का आखिरी चंद्रग्रहण भी लगने जा रहा है साथ ही इसी दिन कार्तिक पूर्णिमा पर सर्वार्थ सिद्धि योग और वर्धमान योग भी रहेगा जो पूजा के महत्व को कई गुना अधिक बढ़ा देगा. पूर्णिमा के दिन स्नान दान का भी बड़ा महत्व होता है आज हम आपको साल 2021 कार्तिक पूर्णिमा की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, और इस दिन देवी लक्ष्मी को प्रसन्न किये जाने वाले कुछ खास उपायों के बारे में बताएँगे.

कार्तिक पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2021 Kartik Purnima 2021 Shubh Muhurat

  1. साल 2021 में कार्तिक पूर्णिमा का व्रत 18 नवंबर को रखा जायेगा |
  2. 19 नवंबर को स्नान दान की पूर्णिमा मनाई जाएगी |
  3. पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होगी – 18 नवंबर दोपहर 12:00 मिनट पर|
  4. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 19 नवंबर दोपहर 02:26 मिनट पर|

कार्तिक पूर्णिमा पूजा विधि Kartik Purnima puja vidhi

Kartik Purnima 2021 Date Time कार्तिक पूर्णिमा के दिन प्रातः काल उठकर स्नानादि के बाद व्रत का संकल्प ले. इस दिन स्नान दान का बहुत महत्व है इसीलिए यदि संभव हो तो इस दिन किसी पवित्र नदी आदि में स्नान करना चाहिए. प्राचीन मान्यताओं के अनुसार इस दिन चाँद निकलने के पश्चात शिवा, संभूति, संतति, प्रीति, अनुसुईया और क्षमा इन छः कृतिकाओं का पूजन किया जाता है. जो भी इस दिन व्रत रखते है उन्हें व्रत रखने के बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराना चाहिए और हवन करना चाहिए। इस दिन विशेष रूप से भगवान सत्यनारायण और भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है। मान्यता है की यदि कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान शिव के दर्शन किये जाय तो व्यक्ति के धन भंडार और ज्ञान में वृद्धि होती है।

कार्तिक पूर्णिमा पर क्या करे Kartik Purnima Important Work 

Kartik Purnima 2021 Date Time कहा जाता है की कार्तिक पूर्णिमा एक ऐसी पूर्णिमा है जिसमे सभी देवी देवताओं को एकसाथ प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है साथ ही इस दिन यदि कुछ विशेष कार्य किये जाय तो धन सम्बन्धी परेशानियाँ दूर होती है. आइये जानते है कार्तिक पूर्णिमा के दिन किये जाने वाले जरूरी काम कौन से है.

  1. इस दिन गंगा स्नान जरूर करें। अगर गंगा स्नान करना संभव ना हो तो घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
  2. कार्तिक पूर्णिमा की रात गंगाजल में कच्चा दूध मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए।
  3. शास्त्रों के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद व्यक्ति को चावल दान करना शुभ होता है इससे चन्द्रमा के शुभ प्रभाव प्राप्त होते है.
  4. कार्तिक पूर्णिमा पर शिव पूजन का विशेष महत्व होता है इसीलिए इस दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध, शहद व गंगाजल अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते है।
  5. इसदिन घर के मुख्यद्वार पर आम के पत्तों से बना तोरण बांधना शुभ होता है.
  6. कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी या तालाब में दीपदान करने से पुण्य प्राप्त होता है।
  7. कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय के पश्चात मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाने से धनलाभ होता है.
error: