कार्तिक अमावस्या 2021 शुभ मुहूर्त Kartik Amavasya Date Time 2021 

कार्तिक अमावस्या 2021 सुख समृद्धि उपाय Kartik Amavasya Upay 2021

पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि कार्तिक अमावस्या होती है. कार्तिक मास की अमावस्या को हर साल दीपावली का पर्व भी मनाया जाता है। अमावस्या तिथि बेहद महत्वपूर्ण मानी गयी  है। मान्यता है कि इस दिन धार्मिक कार्य, स्नान दान,  पूजा-पाठ और मंत्र जाप करना शुभ होता है। ब्रह्म पुराण के अनुसार कार्तिक अमावस्या पर लक्ष्मीजी पृथ्वी पर आती हैं। इस दिन दीपदान करने से अक्षय पुण्य प्राप्त होता है। आज हम आपको साल 2021 कार्तिक कृष्णा अमावस्या की सही तारीख, पूजा विधि और इस दिन किये जाने वाले उपायों के बारे में बताएँगे.

कार्तिक अमावस्या शुभ मुहूर्त 2021 Kartik Amavasya 2021 Date Time

  1. साल 2021 में कार्तिक अमावस्या 4 नवम्बर बृहस्पतिवार को है.
  2. अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी – 4 नवम्बर प्रातःकाल 06:03 मिनट पर| |
  3. अमावस्या तिथि समाप्त होगी- 5 नवम्बर प्रातःकाल 02:44 मिनट पर |

अमावस्या पूजा विधि Amavasya Pooja Vidhi

अमावस्या तिथि पितरों की तिथि मानी जाती है कार्तिक मास की अमावस्या को दिवाली अमावस्या कहते हैं। अमावस्या की यह रात अन्य अमावस्याओं की अपेक्षा अधिक घनेरी होती है। इसीलिए इस अमावस्या को दीपोत्सव मनाया जाता है इस दिन प्रातःकाल स्नान के बाद सूर्य देवता को शुद्ध जल में लाल पुष्प और लाल चन्दन डालकर जल का अर्घ्य दे. इसके बाद लक्ष्मी गणेश पूजन करना चाहिए और रात्रि में पूजा के बाद घर में हर जगह दीपक जलाने चाहिए. इस दिन रात्रि में पितरो के नाम से भी दीपदान करना शुभ होता है.

अमावस्या पर करे ये काम Amavasya Upay

  1. कार्तिक अमावस्या के दिन दिवाली मनई जाती है इसीलिए इस दिन लक्ष्मी पूजन के समय गोमती चक्र को पूजा की थाली में रखकर मां लक्ष्मी जी की पूजा करें।
  2. दिवाली पूजन के समय माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते समय एकाक्षी नारियल पूजा में रखना शुभ होता है.
  3. कार्तिक अमावस्या या दिवाली अमावस्या के दिन किसी भी मंदिर में झाडू का दान करें।
  4. अमावस्या की शाम पीपल के पेड़ का पूजन कर मीठा जल अर्पित करे इससे आपको कार्यो में सफलता की प्राप्ति होती है.
  5. अमावस्या की शाम तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाकर परिक्रमा करे इससे मनोकामना पूरी होती है.
  6. अमावस्या तिथि पर शाम के समय शिवलिंग के पास दीपक जलाएं और ऊँ नम: शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करने से सुख सौभाग्य में कई गुना अधिक वृद्धि होती है.
error: