ज्येष्ठ वट पूर्णिमा व्रत 2023 कब है Jyesth Vat Purnima Vrat 2023 Date

पूर्णिमा व्रत विधि Vat Purnima Vrat Vidhi

Jyesth Vat Purnima Vrat 2023Jyesth Vat Purnima Vrat 2023 शास्त्रों में पूर्णिमा तिथि बहुत ही खास मानी जाती है. हर साल ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा के दिन ज्येष्ठ पूर्णिमा और वट सावित्री पूर्णिमा व्रत रखा जाता है. इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है इसके अलावा इस दिन स्नान-दान का भी विशेष महत्व है. इस साल ज्येष्ठ पूर्णिमा सिद्ध योग में आने से बेहद शुभ होगी. इस योग में किए कार्य और उपाय सिद्ध होते हैं. आइये जानते है साल 2023 ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, उपाय और इसके नियम क्या है|

ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत तिथि शुभ मुहूर्त Jyesth Purnima Shubh Muhurat 2023

  1. साल 2023 में ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत 3 जून शनिवार को रखा जाएगा क्योकि 3 जून को ही चंद्रव्यापनी पूर्णिमा तिथि रहेगी|
  2. पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होगी – 3 जून प्रातःकाल 11:16 मिनट पर|
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी- 4 जून प्रातःकाल 09:11 मिनट पर|
  4. पूजा का शुभ मुहूर्त- सुबह 07:16 मिनट से सुबह 08:59 मिनट तक|
  5. चंद्रोदय का समय होगा – शाम 06:39 मिनट|
  6. स्नान दान की पूर्णिमा 4 जून रविवार को होगी|

ज्येष्ठ पूर्णिमा शुभ योग 2023 Jyesth Purnima Vrat 2023

पंचांग के अनुसार साल 2023 में 3 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत के दिन रवि योग, शिव योग और सिद्ध योग बन रहे हैं. रवि योग सुबह 05:23 बजे से सुबह 06:16 बजे तक होगा, शिव योग प्रात:काल से लेकर दोपहर 02:48 बजे तक होगा उसके बाद से सिद्ध योग प्रारंभ हो जाएगा.

ज्येष्ठ पूर्णिमा विधि Vat Purnima Vrat Puja Vidhi

पूर्णिमा के दिन प्रातः स्नान के बाद व्रत का संकल्प ले. सूर्यदेव को जल का अर्घ्य देकर सत्यनारायण भगवन और माँ लक्ष्मी की पूजा करे. पूजा में धूप-दीप, चन्दन, पुष्प, पिले फल और तुलसी दल अर्पित करे. इसके बाद खीर का नैवेद्य अर्पित करे. सत्यनारायण व्रत कथा का पाठ करे. पूर्णिमा के दिन रात्रि में चन्द्रमा को अर्घ्य देकर ही व्रत संपन्न करना चाहिए. ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वट सावित्री पूर्णिमा व्रत भी किया जाता है इसलिए इस दिन सुहागन महिलाओ को वट सावित्री व्रत की ही तरह इस दिन भी सावित्री सत्यवान का पूजन कर बरगद के वृक्ष की परिक्रमा कर कच्चा सूत लपेटना चाहिए.

ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत के नियम Jyesth Purnima Niyam

  1. धार्मिक मान्यता अनुसार ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा के दिन व्रत रखकर सत्यनारायण भगवन का पूजन करना चाहिए.
  2. व्रत के दौरान घर में अशांति न होने दे.
  3. ज्येष्ठ पूर्णिमा पर सुहागन महिलाये अखंड सौभाग्य के लिए वट पूर्णिमा व्रत करती है ऐसे में इस दिन महिलाओं को काले रंग के वस्त्र पहनने से बचना चाहिए.
  4. इस दिन काली, नीली और सफेद रंग की चूड़ियां पहनना भी अशुभ माना जाता है.
  5. इस दिन घर में तामसिक चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

ज्येष्ठ पूर्णिमा धनप्राप्ति उपाय Purnima Upay

  1. ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा धनप्राप्ति उपायों और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए विशेष मानी जाती है.
  2. ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान के बाद पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करना चहिए. इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है.
  3. इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा के दौरान 11 कौड़ियां पर हल्दी से तिलक लगाकर माँ को अर्पित करे. पूजा के बाद इन कौड़ियों को लाल वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रख लें. इससे धनप्राप्ति के योग बनते है.
  4. ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन चंद्रमा से जुड़ी चीजों जैसे – शक्कर, दूध, दही, चावल का दान करने से चंद्रमा मजबूत होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है.
error: