ज्येष्ठ शुक्ल प्रदोष व्रत 2023 कब है Jyesth Shukla Pradosh Vrat 2023

प्रदोष व्रत पूजा विधि 2023 Pradosh Vrat Puja Vidhi

 Jyesth Shukla Pradosh Vrat 2023 Jyesth Shukla Pradosh Vrat 2023 शास्त्रों में त्रयोदशी तिथि का खास महत्व है यह तिथि भगवान शिव को समर्पित है इस तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है और भगवान शिव की पूजा प्रदोष काल में की जाती है. हिंदी पंचांग के अनुसार इस साल ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 1 जून गुरुवार को पड़ रही है यह जून माह का पहला प्रदोष व्रत होगा. गुरुवार को पड़ने के कारण यह गुरु प्रदोष कहा जायेगा. इस दिन महादेव के साथ भगवान विष्णु जी की पूजा कर इसका लाभ प्राप्त किया जा सकेगा. आइये जानते है साल 2023 ज्येष्ठ शुक्ल प्रदोष व्रत तिथि, पूजा मुहूर्त, पूजा विधि, और इस दिन किये जाने वाले महाउपाय क्या है|

ज्येष्ठ शुक्ल प्रदोष व्रत तिथि शुभ मुहूर्त June Pradosh Vrat 2023 Date

  1. साल 2023 में ज्येष्ठ शुक्ल प्रदोष व्रत 1 जून गुरुवार को रखा जाएगा|
  2. प्रदोष व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त होगा – 1 जून सायंकाल 07:14 मिनट से रात्रि 09:16 मिनट तक|
  3. ज्येष्ठ, शुक्ल त्रयोदशी प्रारम्भ होगी – 1 जून दोपहर 01:39 मिनट पर|
  4. ज्येष्ठ, शुक्ल त्रयोदशी समाप्त होगी – 2 जून दोपहर 12:48 मिनट पर|

गुरु प्रदोष पूजा विधि Pradosh Vrat Puja Vidhi

गुरु प्रदोष व्रत वाले दिन सुबह स्नान के बाद व्रत और शिव पूजा का संकल्प करें. उसके बाद शुभ मुहूर्त में भगवान भोलेनाथ की पूजा करें. उन्हें उनके प्रिय बेलपत्र, फूल, शमी के पत्ते, धतूरा, गंगाजल, धूप, दीप, गंध आदि अर्पित करें. भगवान शिव को खीर का भोग लगाए. गुरु प्रदोष व्रत क​था सुनें. शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप कर आरती करें. इसके बाद मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करें और फिर अगले दिन सुबह सूर्योदय बाद पारण करके व्रत संपन्न करें.

गुरु प्रदोष महत्व Guru Pradosh Mahtva

जैसा की हम सभी जानते ही है की प्रदोष व्रत भगवान शिव की कृपा के लिए रखा जाता है. इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा होती हैं और व्रत कथा सुनी जाती हैं. मान्यता है की भगवान शिव के आशीर्वाद से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं. शास्त्रों के अनुसार इस व्रत को रखने से शत्रुओं पर विजय, धन, संपत्ति, संतान, सुख आदि की प्राप्ति होती है. दुःख, रोग और ग्रह दोष भी दूर होते हैं.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

गुरु प्रदोष व्रत उपाय Guru Pradosh Upay

  1. गुरू प्रदोष के दिन प्रदोष काल में भगवान शिव माता पार्वती व सम्पर्ण शिव परिवार का पूजन करना चाहिए। पूजा में माता पार्वती को लाल रंग के वस्त्र अर्पित करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
  2. गुरू प्रदोष के दिन प्रदोष काल में शिव लिंग का गुड़ मिश्रित जल से अभिषेक करने से आपकी समस्त मनोकामनाएं पूरी होती है.
  3. इस दिन भगवान शिव को अखंडित चावल अर्पित करे इससे आपकी धन-संपदा दिन दूनी रात चौगुनी गति से बढेगी।
  4. इस दिन भगवान शिव के साथ भगवान विष्णु की पूजा से सुखी वैवाहिक जीवन और भौतिक सुख का वरदान मिलता है,
error: