ज्येष्ठ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2025 Jyesth Purnima Muhurat 2025
Jyesth Purnima Shubh Yog 2025 ज्येष्ठ के महीने में आने वाली पूर्णिमा ज्येष्ठ पूर्णिमा होती है. इसे वट पूर्णिमा भी कहते है क्योकि इस दिन वट वृक्ष और सावित्री सत्यवान का पूजन होता है. प्रत्येक माह में आने वाली पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी, सत्यनारायण भगवान और चंद्रदेव की पूजा का विधान है. इस दिन स्नान-दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. इस साल ज्येष्ठ पूर्णिमा पर कई शुभ योग बनने से इसका महत्व कहीं अधिक होगा. आइये जानते है साल 2025 में ज्येष्ठ पूर्णिमा कब है, पूजा व स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, शुभ योग और पूर्णिमा पर किये जाने वाले खास कार्य क्या है|
ज्येष्ठ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2025 Jyesth Purnima 2025 Shubh Muhurat
- साल 2025 में वट पूर्णिमा व्रत 10 जून मंगलवार को रखा जाएगा|
- पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – 10, जून प्रातःकाल 11:35 मिनट|
- पूर्णिमा तिथि समाप्त – 11, जून दोपहर 01:13 मिनट|
- चंद्रोदय का समय – सायंकाल 06:45 मिनट|
- पूजा का अभिजित मुहूर्त – प्रात:काल 11:53 मिनट से दोपहर 12:49 मिनट|
- स्नान-दान का समय – प्रात:काल 04:02 मिनट से प्रात:काल 04:42 मिनट|
- निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:01 मिनट से रात्रि 12:41 मिनट|
ज्येष्ठ पूर्णिमा शुभ योग 2025 Jyesth Purnima 2025 Shubh Yog
साल 2025 में ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन साध्य योग का निर्माण हो रहा है। साध्य योग दोपहर 02:04 मिनट तक है। इसी दिन शुभ योग भी है शुभ योग दोपहर 02:05 मिनट से 12 जून को दोपहर 02:05 मिनट तक रहेगा| ज्योतिष इस योग में लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है।
ज्येष्ठ पूर्णिमा उपाय Jyesth Purnima Upay
- शास्त्रों के अनुसार ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन प्रातःकाल स्नान के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य दे.
- इसके बाद बेल के पेड़, पीपल वृक्ष और वट वृक्ष में जल चढ़ाएं।
- ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को कमल का फूल, नारियल चढ़ाएं। इससे घर में समृद्धि और संपन्नता बनी रहती है।
- इस दिन चंद्रदोष को कम करने के लिए सफेद वस्त्र, शक्कर, चावल, दही, चांदी, सफेद फूल, मोती का दान करना चाहिए|
- ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन वट वृक्ष की पूजा के बाद परिक्रमा करते हुए कच्चा सूत बांधने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।