मौनी अमावस्या 2023 कब है January Amavasya 2023 Date

मौनी अमावस्या शुभ मुहूर्त 2023 Magh Amavasya Shubh Muhurat 2023

Amavasya 2023 DateAmavasya 2023 Date शास्त्रों में माघ का महीना सबसे पवित्र माना गया है. यह महीना स्नान-दान की दृष्टि से काफी शुभ होता है. इस माह में पड़ने वाली अमावस्या तिथि मौनी अमावस्या कहलाती हैं। मान्यता है कि मौनी अमावस्या के दिन दान-पुण्य करने और इस दिन मौन रहकर व्रत व पूजन करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है. कहते है की माघ अमावस्या के दिन संगट तट पर देवी-देवताओं का वास होता है जिस कारण इस दिन पवित्र नदी या कुंड में स्नान करना शुभ फलदायी माना जाता है। आज हम आपको साल 2023 मौनी अमावस्या की सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इसके नियमो के बारे में बताएँगे.

माघी मौनी अमावस्या शुभ मुहूर्त 2023 Magh Amavasya 2023 Date Time

  1. साल 2023 में मौनी अमावस्या 21 जनवरी 2023 शनिवार को है|
  2. अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी – 21 जनवरी सुबह 06:17 मिनट पर|
  3. अमावस्या तिथि समाप्त होगी- 22 जनवरी सुबह 02:22 मिनट पर|

मौनी अमावस्या पर शुभ योग 2023 Mauni Amavasya Shubh Yog 2023

ज्योतिष अनुसार साल 2023 में माघ मास की मौनी अमावस्या के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग 21 जनवरी को प्रातः काल 6:30 मिनट से प्रातः 7:14 मिनट तक रहेगा|हर्षण योग 21 जनवरी, प्रातःकाल 06:17 से मिनट से दोपहर 2:35 मिनट तक रहेगा|

मौनी अमावस्या पूजा विधि Amavasya Pooja Vidhi

अमावस्या के दिन ब्रह्मुहुर्त में उठकर गंगा जी में या फिर घर पर गंगाजल मिले जल से स्नान करे. स्नान के बाद सूर्यदेव को अर्घ दे. इसके बाद विधिविधान से भगवान विष्णु जी की पूजा करे. पूजा में उन्हें पीले फल-फूल, केसर, चंदन अर्पित कर उनके समक्ष घी का दीपक जलाये. अब भगवान का ध्यान करते हुए विष्णु चालीस या विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। मान्यता है की इस दिन मौन रहकर व्रत पूजन करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. पूजा के बाद जरूरतमंद या ब्राह्मण को दान दक्षिणा देनी चाहिए.

मौनी अमावस्या व्रत नियम Mauni Amavasya Niyam

  1. धार्मिक मान्यता अनुसार मौनी अमावस्या के दिन संभव हो तो गंगा जी, नदी, सरोवर या पवित्र कुंड में स्नान करें.
  2. मौनी अमावस्या के दिन सुबह स्नान के बाद व्रत का संकल्प लेकर सूर्य देव को जल का अर्घ्य जरूर दे.
  3. यदि संभव हो तो इस दिन मौन व्रत रखना चाहिए।

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

  1. इस दिन विशेषकर अनाज, वस्त्र, तिल, आंवला, कंबल, पलंग, घी और गौ शाला में गाय के लिए भोजन का दान करना चाहिए.
  2. अमावस्या पितरो की तिथि मानी गयी है ऐसे में इस दिन पितरों को याद कर उनका तर्पण करना चाहिए.
  3. मौनी अमावस्या के दिन किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन करने से पितृ प्रसन्न होते है.
error: