होली होलिका दहन शुभ मुहूर्त 2023 Holika Dahan Time 2023

होलिका दहन कब है Holika Dahan 2023

Holika Dahan Time 2023Holika Dahan Time 2023 हिंदी पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन की परंपरा है. होलिका दहन के अगले दिन रंगों वाली होली होती है। होलिका दहन प्रदोष काल और पूर्णिमा तिथि में ही करना उचित माना गया है लेकिन भद्रा में होलिका दहन नहीं किया जाता है. पंचांग के अनुसार इस बार होलिका दहन के किये काफी कम समय तक ही शुभ मुहूर्त रहेगा। आइये जानते है साल 2023 में होली कब है, होलिका दहन का शुभ समय, पूजा विधि और होलिका दहन पूजन सामग्री के बारे में|

होली तिथि व शुभ मुहूर्त 2023 Holika Dahan Date Time 2023

  1. साल 2023 में होली का पर्व 7 और 8 मार्च 2 दिन मनाया जायेगा|
  2. 7 मार्च को होलिका दहन और 8 मार्च को रंगवाली होली खेली जायेगी|
  3. होलिका दहन शुभ मुहूर्त – 7 मार्च सायंकाल 06:29 मिनट से रात्रि 08:52 मिनट तक |
  4. भद्रा मुख समय- 7 मार्च दोपहर 2:58 मिनट से शाम 05:06 मिनट तक
  5. भद्रा पूंछ- 7 मार्च को शाम 4:53 मिनट से 06:10 मिनट तक
  6. पूर्णिमा तिथि आरंभ होगी – 6 मार्च सायंकाल 04:17 मिनट पर |
  7. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 7 मार्च सायंकाल 06:09 मिनट पर |

होलिका पूजन विधि Holika Pujan Vidhi

फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन स्नानके बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करे. अब होलिका दहन वाले स्थान पर जाकर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठ जाएं। सबसे पहले गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमाएं बनाएं। इसके बाद होलिका में रोली, धूप, फूल, गुड़, हल्दी, बताशे, गुलाल और नारियल, फल मिठाईया अर्पित करे. इसके साथ ही भगवान नरसिंह की पूजा भी करे. अंत में होलिका की चार या सात बार परिक्रमा कर कच्चा सूत होलिका में लपेटते जाय परिक्रमा पूरी होने के बाद होलिका दहन करना चाहिए.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

होलिका पूजन सामग्री Holika Pujan Samagri

शास्त्रों के अनुसार होलिका पूजा का जितना महत्व है उतना ही अधिक महत्व होलिका पूजन सामग्री का भी होता है होलिका पूजन के लिए गोबर से बनी होलिका और प्रहलाद की प्रतिमाएं, माला, रोली, फूल, कच्‍चा सूत, साबुत हल्‍दी और मूंग साबुत और बताशे, गुलाल और 5 या फिर 7 प्रकार के अनाज, गन्‍ना, गेंहू की बालियां, एक कलश जल, मीठे पकवान और मिठाइयां और फल की आवश्य्कता होती है

error: