7 मार्च 2023 होलिका दहन शुभ मुहूर्त Holika Dahan Mahaupay

होलिका दहन पूजा विधि 2023 Holika Dahan 2023 Kab hai

Holika Dahan MahaupayHolika Dahan Mahaupay शास्त्रों के अनुसार हर साल रंगवाली होली से ठीक एक दिन पहले फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है. होलिका दहन को बुराई पर अच्छे की जीत के रूप में देखा गया है. इस बार होलिका दहन 7 मार्च को किया जायेगा. ऐसी मान्यता है कि होलिका दहन के दौरान यदि कुछ उपाय किए जाएं तो जीवन की तमाम समस्याएं दूर की जा सकती हैं आइये जानते है साल 2023 में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, रंगवाली होली किस दिन है और होलिका दहन के दिन किये जाने वाले ये अद्भुद चमत्कारिक उपाय क्या है.

होली 2023 तिथि व शुभ मुहूर्त Holika Dahan Date Time 2023

  1. साल 2023 में होलिका दहन 7 मार्च और 8 मार्च को रंगवाली होली मनाई जायेगी|
  2. होलिका दहन शुभ मुहूर्त – 7 मार्च सायंकाल 06:29 मिनट से रात्रि 08:52 मिनट तक|
  3. भद्रा का समय होगा – 06 मार्च सायं काल 04:48 मिनट से 7 मार्च प्रातः 05:14 मिनट तक|
  4. पूर्णिमा तिथि आरंभ होगी – 6 मार्च सायंकाल 04:17 मिनट पर|
  5. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 7 मार्च सायंकाल 06:09 मिनट पर|

होलिका दहन पूजा विधि Holika Pujan Vidhi

ज्योतिष अनुसार इस बार होली पर 4 शुभ योग वाशी, सुनफा, शंख और सुकर्मा योग का निर्माण रहा है। मान्यता है की इन योगो में किये कार्यो से जातक को सफलता मिलती है. होलिका दहन वाले दिन होली पूजन के शुभ मुहूर्त में पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करे और फिर होलिका पूजन के लिए माला, रोली, पुष्प, कच्चा सूत, गुड़, साबुत हल्दी, मूंग, बताशे, गुलाल, नारियल, पांच प्रकार के अनाज में गेहूं की बालियां और 1 लोटा जल होलिका पर अर्पित करे इसके बाद कच्चा सूत लेकर होलिका के चारो और इसे लपेटते हुए परिक्रमा पूरी करे. परिक्रमा के बाद होलिका दहन करे.

होलिका दहन महाउपाय 2023 Holika Dahan Upay 2023

  1. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका पूजन के बाद एक नारियल लेकर परिवार के सभी सदस्यों के उपपर से वारकर इसे होलिका की अग्नि में डालना चाहिए इससे घर के सदस्यों को लाभ होता है और घर में सुख समृद्धि आती है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

  1. हर तरह के संकट से बचने और आर्थिक लाभ के लिए होलिका पूजन के समय मिठाई का भोग लगाकर होलिका की अग्नि में ज्वार के दाने, चना, मटर, गेंहू, अलसी के बीज डालने चाहिए.
  2. होली पूजन के पश्चात नारियल, पान और सुपारी जलती होली को भेंट कर 11 परिक्रमा करना शुभ होता है.
  3. होलिका दहन के समय पीली सरसो के बीज होलिका को अर्पित करने चाहिए.
  4. होलिका दहन के समय होलिका में लौंग, बतासे की आहुति देने से जीवन की नकारात्मकता समाप्त होकर सुख समृद्दि प्राप्त होती है.
  5. होलिका दहन के अगले दिन सुबह होली की राख लाकर उसे लाल कपड़े में बांधकर घर में धन के स्‍थान में रख दें। इससे धन में वृद्धि होती है।
error: