होलिका दहन का शुभ मुहूर्त Holika Dahan 2023 Shubh Muhurat

होलिका दहन कब है Holika Dahan 2023

Holika Dahan 2023 Shubh MuhuratHolika Dahan 2023 Shubh Muhurat होली का त्यौहार सभी बड़े प्रमुख त्योहारों में से एक है इस शुभ अवसर का उत्सव होली से एक दिन पहले होलिका दहन की रस्मों के साथ शुरू होता है। होलिका दहन को छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है. इस वर्ष होलिका दहन 7 मार्च, मंगलवार को पड़ रहा है। शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन भद्रा रहित पूर्णिमा की रात को मनाना उत्तम होता है। आइये जानते है इस बार होलिका दहन पर कितने समय का शुभ मुहूर्त है रंगवाली होली कब मनाई जाएगी, भद्रा का समय, होलिका पूजन विधि और होलिका दहन के नियमो के बारे में|

होलिका दहन शुभ मुहूर्त 2023 Holika Dahan Date Time 2023

  1. साल 2023 में 7 मार्च को होलिका दहन और 8 मार्च को रंगवाली होली खेली जायेगी|
  2. होलिका दहन शुभ मुहूर्त – 7 मार्च सायंकाल 06:29 मिनट से रात्रि 08:52 मिनट तक |
  3. इस बार होलिका दहन के लिए 02 घंटे 23 मिनट का समय मिलेगा।
  4. पूर्णिमा तिथि आरंभ होगी – 6 मार्च सायंकाल 04:17 मिनट पर |
  5. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 7 मार्च सायंकाल 06:09 मिनट पर |
  6. भद्रा काल का समय होगा – 6 मार्च को सायंकाल 04.48 मिनट से 7 मार्च को सुबह 05.14 मिनट तक|

होलिका पूजन विधि Holika Pujan Vidhi

शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन के दिन स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर होलिका दहन वाले स्थान पर जाकर सबसे पहले गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमाएं बनाकर उनकी पूजा करे. इसके बाद होलिका में सभी पूजन सामग्री अर्पित करे. इसके साथ ही भगवान नरसिंह की पूजा करे. अंत में होलिका की चार या सात बार परिक्रमा कर कच्चा सूत होलिका में लपेटते जाय परिक्रमा पूरी होने के बाद होलिका दहन करना चाहिए.

होलिका दहन नियम Holika Dahan Niyam

  1. शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन के कुछ नियम बताये गए है जिन्हे ध्यान में रखकर ही होलिका दहन करना शुभ होता है.
  2. होलिका दहन भद्राकाल में कभी नहीं करना चाहिए. भद्रा रहित और प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा तिथि होलिका दहन के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

  1. होलिका की पूजा हमेशा शुभ-मुहूर्त में करनी चाहिए.
  2. होलिका दहन के लिए आम, वट या पीपल की लकड़ी का इस्तेमाल करना वर्जित होता है.
  3. होलिका दहन की पूजा के समय आपका मुख पूर्व या फिर उत्तर दिशा की और होना चाहिए.
  4. होलिका दहन से पहले होलिका की कम से कम 7 बार परिक्रमा करनी चाहिए.
  5. होलिका दहन से पहले परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना करे.
error: