होली कब है 13 या 14 मार्च 2025 Holi Kab Hai 2025 Date

होलिका दहन शुभ मुहूर्त 2025 Holika Dahan Muhurat 2025

Holi Kab Hai 2025 DateHoli Kab Hai 2025 Date होली का त्यौहार दो दिनों का होता है. पहले दिन होलिका दहन किया जाता है वही दूसरे दिन रंग खेलने की परंपरा है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा को प्रदोष काल में होलिका दहन किया जाता है इस साल होलिका दहन की तिथि पर भद्रा रहने वाली है. ऐसे में लोगो में होलिका दहन और रंगवाली होली को लेकर कन्फूजन की स्तिथि बनी हुई है. आइये जानते है साल 2025 होलिका दहन सही तिथि व समय, रंगवाली होली कब खेली जाएगी, होलिका पूजन विधि और होली के दिन भद्रा कब से कब तक है|

होलिका दहन तिथि व मुहूर्त 2025 Holika Dahan Shubh Muhurat

  1. साल 2025 में होली का त्यौहार 13 और 14 मार्च को मनाया जायेगा|
  2. पूर्णिमा तिथि आरंभ – 13 मार्च प्रातःकाल 10:35 मिनट पर|
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त – 14 मार्च दोपहर 12:23 मिनट पर|
  4. होलिका दहन शुभ मुहूर्त – 13 मार्च रात्रि 11:26 मिनट से रात्रि 12:30 मिनट तक|

रंग कब खेला जायेगा Holi 2025 Date

होली रंगों का त्यौहार है रंगो के इस त्योहार में लोग एक दूसरे को रंग, अबीर, गुलाल लगाते हैं और बधाई व शुभकामनाएं देते हैं. इस साल 2025 में रंगवाली होली होलिका दहन के अगले दिन यानि 14 मार्च 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन रंग खेला जायेगा.

होली पर भद्रा का समय Holi Bhadra Time 2025

पंचांग की माने तो इस बार 13 मार्च को होलिका दहन के दिन प्रदोष काल में भद्रा का साया रहेगा. भद्राकाल में होलिका दहन नहीं किया जाता है. 13 मार्च 2025 को भद्रा प्रातःकाल 10:35 मिनट से रात्रि 11:26 मिनट तक रहेगी. इस साल 13 मार्च भद्रा को देखते हुए इस साल होलिका दहन रात्रि 11:26 मिनट के बाद किया जायेगा.

होलिका दहन पूजा विधि Holika Pujan Vidhi

शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन के लिए बनायी गयी होलिका पर कच्चा सूत तीन या सात बार लपेटें। इसके बाद उसपर गंगाजल या शुद्ध पानी, फूल और कुमकुम छिड़कर कर होलिका की पूजा करें। पूजा के लिए माला, रोली, अक्षत, बताशे-गुड़, साबुत हल्दी, गुलाल, नारियल का प्रयोग करें। होलिका दहन से पहले होलिका की सात परिक्रमा करें और फिर होलिका दहन करना चाहिए |

error: