होली 2023 दुर्लभ संयोग Holi Kab Hai 2023

होलिका दहन कब है Holika Dahan 2023

Holi Kab Hai 2023Holi Kab Hai 2023 शास्त्रों के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन होली का त्यौहार मनाया जाता है. इसी दिन होलिका दहन की परंपरा है. रंगो का यह पर्व 2 दिन मनाया जाता है पहले दिन होलिका दहन और दूसरे दिन रंगवाली होली खेली जाती है. इस बार होलिका दहन और रंगवाली होली को लेकर लोगो में कन्फूजन है. आइये जानते है साल 2023 में रंगवाली होली कब है, होलिका दहन का सही समय, होलिका दहन कैसे करे और इस दिन बन रहे दुर्लभ संयोग क्या है.

होली तिथि व शुभ मुहूर्त 2023 Holika Dahan Date Time 2023

  1. साल 2023 में होली का पर्व 7 और 8 मार्च को मनाया जायेगा|
  2. होलिका दहन 7 मार्च और रंगवाली होली 8 मार्च को खेली जायेगी|
  3. होलिका दहन शुभ मुहूर्त – 7 मार्च सायंकाल 06:29 मिनट से रात्रि 08:52 मिनट तक|
  4. होलिका दहन के दिन भद्रा सुबह 5:15 मिनट तक रहेगी|
  5. पूर्णिमा तिथि आरंभ होगी – 6 मार्च सायंकाल 04:17 मिनट पर|
  6. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 7 मार्च सायंकाल 06:09 मिनट पर|

होली शुभ संयोग 2023 Holi Shubh Yog 2023

होली फाल्गुन में महीने में मनाई जाती है फाल्गुन मास में होली से पहले और होली के बाद कई ग्रहो का राशिपरिवर्तन होने से शक्तिशाली योग बनेंगे जो कई राशि के जातको को धनलाभ कराने वाले हो सकते है. इसके अलावा होली धृति और शूल योग कक निर्माण होगा. धृति योग 06 मार्च को रात्रि 08:54 से 07 मार्च के दिन रात्रि 09:14 तक रहेगा। इसके बाद शूल योग प्रारम्भ होगा|

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

होलिका दहन विधि Holika Pujan Vidhi

मान्यता है की भद्रा काल में होलिका दहन नहीं करना चाहिए. फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन से पहले स्नान कर होली पूजन करना चाहिए. होली पूजन के लिए शुभ मुहूर्त में पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठे. पूजा वाले स्थान पर गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमा बनाए. इसके बाद होलिका में रोली, धूप, फल-फूल, गुड़, हल्दी, बताशे, गुलाल, नारियल, मिठाईया अर्पित कर विधिवत होलिका पूजन करे. अंत में होलिका की चार या सात बार परिक्रमा करते हुए कच्चा सूत होलिका में लपेटते जाय परिक्रमा पूरी होने के बाद होलिका दहन करना चाहिए.

error: