होलिका दहन कब है 2025 Holika Dahan 2025
Holi 2025 Date Time Shubh Muhurat पंचांग के अनुसार रंगों का पर्व होली फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है. इसके बाद ही लोग एक दूसरे को रंग लगाकर होली मनाते हैं. शास्त्रों के अनुसार ऐसी मान्यता है की भद्रा काल में होलिका दहन नहीं करना चाहिए. आइये जानते है साल 2025 होली की सही तारीख क्या है, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त व समय, पूजा विधि और होलिका दहन के नियम क्या है|
होली तिथि व शुभ मुहूर्त 2025 Holika Dahan 2025 Date Time
- साल 2025 में होली का त्यौहार 13 और 14 मार्च को मनाया जायेगा|
- पूर्णिमा तिथि आरंभ – 13 मार्च प्रातःकाल 10:35 मिनट पर|
- पूर्णिमा तिथि समाप्त – 14 मार्च दोपहर 12:23 मिनट पर|
- होलिका दहन शुभ मुहूर्त – 13 मार्च रात्रि 11:26 मिनट से रात्रि 12:30 मिनट तक|
- रंगवाली होली – 14 मार्च |
- भद्रा का समय – 13 मार्च भद्रा प्रातःकाल 10:35 मिनट से रात्रि 11:26 मिनट तक रहेगी|
होलिका दहन विधि Holika Pujan Vidhi
शास्त्रों की माने तो होलिका दहन पूजा से पहले स्नान करे. होलिका की पूजा वाले स्थान पर उत्तर या पूरब दिशा की ओर मुंह करके बैठ जाएं। पूजा करने के लिए गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमा बनाएं। पूजा की सामग्री के लिए रोली, फूल, फूलों की माला, कच्चा सूत, गुड़, साबुत हल्दी,.मूंग, बताशे, गुलाल नारियल, 5 से 7 तरह के अनाज और एक लोटे में पानी रख लें। इसके बाद सभी पूजन सामग्री के साथ विधि-विधान से पूजा कर परिक्रमा करे अंत में मिठाइयां और फल चढ़ाएं और होलिका दहन करे.
होलिका दहन के नियम Holika Dahan Ke Niyam
- शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन भद्रा काल के समय नहीं करना चाहिए.
- होलिका दहन से पहले होलिका की पूजा करनी चाहिए.
- होलिका दहन के दिन पूर्णिमा तिथि प्रदोषकाल-व्यापिनी होनी चाहिए.
- होलिका दहन के दिन शुभ और मांगलिक नहीं करने चाहिए.
- होलिका दहन से पहले होलिका की पूजा कर 5-7 बार परिक्रमा करते हुए कच्चा सूत होलिका में लपेटना चाहिए.