रंगवाली होली 2025 Holika Dahan 2025
Holi 2025 Date and Time होली का त्योहार एकता, आनंद और परंपराओं का उत्सव है जिसे बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है. होली का त्योहार दो दिन मनाया जाता है। पहले दिन होलिका दहन वहीं दूसरे दिन रंगवाली होली मनाई जाती है। होली का त्यौहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है. होली से पहले होलाष्टक शुरू होते है जिसमे शुभ कार्य वर्जित होते है आइये जानते है साल 2025 में होलिका दहन कब है, होलिका दहन मुहूर्त, रंगवाली होली कब है, भद्रा का समय और होलाष्टक कितनी तारीख से लगेंगे|
होली कब है 2025 Holi Kab Hai 2025
- साल 2025 में होलिका दहन 13 मार्च को किया जायेगा
- 14 मार्च को रंगवाली होली मनाई जाएगी|
- पूर्णिमा तिथि आरंभ – 13 मार्च प्रातःकाल 10:35 मिनट पर|
- पूर्णिमा तिथि समाप्त – 14 मार्च दोपहर 12:23 मिनट पर|
होली 2025 भद्राकाल समय Holika Dahan Bhadra Time 2025
- भद्राकाल समय – 13 मार्च प्रातःकाल 10:35 मिनट से रात्रि 11:26 मिनट|
- भद्रा पूँछ – सायंकाल 06:57 मिनट से रात्रि 08:14 मिनट|
- भद्रा मुख – रात्रि 08:14 मिनट से रात्रि 10:22 मिनट|
होलिका दहन शुभ मुहूर्त Holika Dahan 2025
शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन पूर्णिमा तिथि और शुभ मुहूर्त में करना चाहिए साल 2025 में होलिका दहन के लिए 13 मार्च की रात्रि 11:26 मिनट से रात्रि 12:30 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहेगा इस बार होलिका दहन के लिए कुल 1 घंटे 4 मिनट का समय मिलेगा।
होलाष्टक कब से शुरू है 2025 Holashtak kab shuru hai 2025
पंचांग के अनुसार इस साल होलाष्टक की शुरुआत 7 मार्च 2025 से हो रही है। वहीं, इसका समापन 13 मार्च 2025 को होलिका दहन के साथ होगा। होलाष्टक के दौरान शुभ कार्य वर्जित होते है|
होलिका दहन का महत्व Holika Pujan Mahatva
शास्त्रों में होलिका दहन का खास महत्व माना जाता है होलिका दहन से पूर्व अग्नि की पूजा का विधान है। मान्यता है की अग्निदेव की पूजा से अच्छी सेहत और दीर्घायु प्राप्त होती है। होलिका दहन के समय होलिका की अग्नि में नया अन्न यानि गेहूं, जौ एवं चना की हरी बालियों को समर्पित करणा शुभ होता है.