होली कब है 6 या 7 मार्च 2023 Holi 2023 Date Time

होलिका दहन कब है Holika Dahan 2023

Holi 2023 Date TimeHoli 2023 Date Time हिंदू धर्म में होली का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. रंगो का यह त्यौहार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. यह पर्व दो दिनों तक चलता है फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन कर अगले दिन रंग खेला जाता है. शास्त्रों के माने तो भद्रा काल में होलिका दहन करना शुभ नहीं होता है. आइये जानते है पंचांग के अनुसार साल 2023 में होली कब है, रंग कब पड़ेगा, होलिका दहन कब किया जायेगा, होलिका दहन के दिन भद्रा काल का समय और रंगवाली होली किस दिन मनाई जाएगी|

रंगवाली होली कब है 2023 में Holi 2023 date

पंचांग के अनुसार इस वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा 6 मार्च सायंकाल 04:17 मिनट से 7 मार्च सायंकाल 06:09 मिनट तक रहेगी इस आधार पर साल 2023 में 7 मार्च को होलिका दहन कर अगले दिन होली का त्यौहार 8 मार्च बुधवार को मनाया जायेगा. इसी दिन रंगवाली होली खेली जाएगी.

होलिका दहन शुभ मुहूर्त 2023 Holika Dahan Date Time 2023

  1. पंचांग के अनुसार साल 2023 में होलिका दहन 7 मार्च को किया जायेगा|
  2. होलिका दहन का शुभ मुहूर्त – 7 मार्च सायंकाल 06:29 मिनट से रात्रि 08:52 मिनट तक |
  3. उदयातिथि के अनुसार होलिका दहन का त्योहार 7 मार्च को ही मनाया जाएगा|

  1. पूर्णिमा तिथि आरंभ होगी – 6 मार्च सायंकाल 04:17 मिनट पर |
  2. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 7 मार्च सायंकाल 06:09 मिनट पर |

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

भद्रा कब से कब तक Bhadra Time

होलिका दहन के लिए प्रदोष काल पूर्णिमा तिथि के अलावा भद्रा पर भी विचार किया जाता है क्योकि भद्रा काल में होलिका दहन शुभ नहीं माना गया है. इस बार भद्रा 06 मार्च 2023 को सायं 04:48 मिनट से 7 मार्च 2023 को प्रातः 05:14 मिनट पर समाप्त हो रही है। ऐसे में पंचांग के अनुसार इस बार होलिका दहन 7 मार्च को प्रदोष काल में भद्रा रहित मुहूर्त में किया जाना शुभ रहेगा|

error: