होली 2022 होलिका दहन का नियम Holi 2022 Holika Puja Vidhi and Upay

होलिका दहन 2022 कब किया जाएगा Holika Dahan Shubh Muhurt 2022

Holika Puja Vidhi and UpayHolika Puja Vidhi and Upay होली रंगो का पर्व है हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. 2 दिनों तक मनाये जाने वाले इस पर्व के पहले दिन होलिका दहन और दूसरे दिन रंग खेलने की प्रथा है. होलिका दहन को छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है ज्योतिष अनुसार इस बार की होली बहुत खास होगी क्योकि कई सालों के बाद होलिका दहन तिथि को लेकर असमंजस की स्तिथि बन रही है पंचांग के अनुसार होली 18 को तो वही कुछ लोगो के अनुसार होली 19 को है. आज हम आपको साल 2022 होली में बन रहे शुभ योग, होली पूर्णिमा तिथि, होलिका दहन शुभ मुहूर्त और इन दिन किये जाने वाले उपायों के बारे में बताएँगे.

होली 2022 तिथि व शुभ मुहूर्त Holika Dahan Date Time 2022

  1. साल 2022 में होली 17 मार्च को होलिका दहन और 18 मार्च को रंगवाली होली मनाई जाएगी.
  2. होलिका दहन शुभ मुहूर्त – 17 मार्च 09:06 मिनट से 10:16 मिनट तक |
  3. भद्रा पूंछ समय – 17 मार्च रात्रि 09:06 मिनट से 10:16 मिनट तक|
  4. भद्रा मुख समय – रात्रि 10:16 मिनट से सुबह 12:13 बजे तक
  5. पूर्णिमा तिथि आरंभ होगी – 17 मार्च दोपहर 01:29 मिनट पर |
  6. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 18 मार्च दोपहर 12:47 मिनट पर |

होली पूजा विधि Holika Pujan Vidhi

Holika Puja Vidhi and Upay होली में होलिका दहन का विशेष महत्व होता है पूर्णिमा के दिन होलिका दहन व होलिका की पूजा शाम के समय की जाती है. होलिका पूजा के समय पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठे. पूजा के लिए माला, रोली, पुष्प, कच्चा सूत, गुड़, साबुत हल्दी, मूंग, बताशे, गुलाल, नारियल, पांच प्रकार के अनाज में गेहूं की बलियां और एक लोटे में जल लेकर होलिका के चारों ओर परिक्रमा करते हुए सभी पूजन सामग्री होलिका को अर्पित करे और लोटे का जल होलिका पर चढ़ाये. इसके बाद होलिका दहन करे. होलिका दहन की अग्नि में गुलाल डालकर सभी बड़ो का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करे.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

होलिका दहन का नियम holika dahan niyam 

शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन पूर्णिमा के दिन भद्रा रहित काल में करना चाहिए. इस साल 17 तारीख को प्रदोष काल और मध्यरात्रि में में भद्रा है पंचांग के अनुसार भद्रा मुख को छोड़कर भद्रा पंच के समय होलिका दहन किया जा सकता है इसीलिए 17 मार्च को रात्रि 09:06 मिनट से 10:16 मिनट तक होलिका दहन किया जा सकेगा|

होली उपाय व कार्य Holi Shubh Yog 2022

होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. ज्योतिष अनुसार होली के दिन यदि कुछ चमत्कारी उपाय किये जाय तो यह बहुत ही कारगार साबित होते है. इस दिन उपाय करते समय शुद्धता, पवित्रता और गोपनीयता का विशेष ध्यान रखें. ताकि आपको धन वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति हो सके. तो आइये जानते है इस दिन किये जाने वाले उन विशेष कार्यो के बारे में|

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

  1. शास्त्रों के अनुसार होली के दिन जलती हुई होलिका में सुपारी और नारियल अर्पित करे इसे मनोकामना पूरी होती है.
  2. होलिका दहन की रात घर के मुख्य द्वार पर सरसो के तेल का चौमुखी दीपक जलाये इससे घर में सुख समृद्दि आती है.
  3. होली के दिन किसी जरूरतमंद को भोजन अवश्य कराएं। माना जाता है कि ऐसा करने से आपकी मनोकामना पूरी हो जाती है।
  4. होली के दिन घर के मुख्य द्वार गुलाल छिड़के और द्वार पर 1 दीपक जलाये इस उपाय से व्यक्ति को किसी भी तरह की धन हानि नहीं होती है.
error: