Holi 2022 Date Time Upay होली पर पति पत्नी जरूर करें ये ख़ास उपाय

होली पर करें ये अचूक टोटके Holi Dahan 2022 Upay

Holi 2022 Date Time Upay फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है होली उत्साह और उमंग का पर्व है। जो घर और जीवन में खुशियाँ लाता है। इस साल 17 मार्च को होलिका दहन के साथ यह पर्व शुरू हो जाएगा।  शास्त्रों में होली के त्यौहार पर कुछ खास उपाय बताये गए है जिनको अपनाने से पति-पत्‍नी के रिश्ते में प्यार और सम्मान हमेशा बना रहता है और साथ ही पैसों की तंगी भी नहीं रहती. होली के दिन इन उपायों को करने से व्यक्ति की बड़ी से बड़ी परेशानी दूर होकर मनचाहा फल भी प्राप्त हो सकता है. आज हम आपको कुछ ऐसे खास उपाय बताने जा रहे है जिन्हे होली पर करना काफी शुभ माना जाता है. आइए जानते हैं ये खास उपाय क्‍या हैं.

सुखी दांपत्य जीवन के लिए उपाय

मान्यता है कि होलिका दहन के समय किये गए उपायों से जीवन की नकारात्मकता दूर होती है और सुख समृद्दि प्राप्त होती है. होलिका दहन के समय एक सूखा नारियल लें और इसमें चीनी भरकर इस नारियल को होली की अग्नि में रख दें। यह उपाय दांपत्‍य जीवन को सुखमय बनाता है.

इच्छापूर्ति व शीघ्र विवाह के लिए उपाय

विवाह में देरी, वैवाहिक जीवन में आ रही बँधाओ को दूर करने और कोई विशेष इच्छा पूरी करने के लिए होली के दिन भगवान शिव की पूजा कर उन्हें गुलाल अर्पित करे और हनुमान जी को पांच लाल पुष्प चढ़ाएं. इस उपाय से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं.

धनप्राप्ति के लिए उपाय

होली के दिन धन की देवी माता लक्ष्मी का पूजन करने से विशेष लाभ प्राप्त होते है. इस दिन अगर आप किसी भी विष्णु मंदिर में जाकर माता लक्ष्मी और विष्णु पूजन कर विष्णु सहस्त्रनाम का जाप कर गरीबों को दान करते है इसके अलावा इस दिन गाय, कुत्ते या फिर किसी अन्य पशु-पक्षी को भोजन कराने से  धन-धान्य में वृद्धि होती है और आप पर हमेशा लक्ष्मी मां का आशीर्वाद बना रहता है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

व्‍यापार में तरक्‍की के लिए उपाय

होली की रात पूजा के समय “ॐ नमो धनदाय स्वाहा” मंत्र का जाप करें इससे मन्त्र से धन में वृद्धि होती है। साथ ही होलिका दहन की रात 21 गोमती चक्र शिवलिंग पर अर्पित करने से व्यापार में वृद्धि होती है.

पति पत्नी करे ये खास उपाय

होली पर्व में होली पूर्णिमा की रात होलिका दहन के समय पति-पत्‍नी चंद्रमा के उदय होने के बाद घर के आंगन में खड़े होकर चाँद को दूध मिले जल से मिलकर अर्घ्‍य दे. इसके बाद एक दीपक जलाकर चंद्रदेव की आरती करे और उन्ह सफेद मिष्‍ठान का भोग लगाएं। माना जाता है की होलिका दहन की रात इस ख़ास उपाय से पति पत्नी के बीच में प्यार बढ़ता है और माता लक्ष्मी की भी कृपा बरसती है.

error: