होली 2021 में कब है Holi 2021 Date Time Shubh Muhurt

होलिका दहन कब है 2021 Holika Dahan 2021

होली 2021होली 2021- होली का त्यौहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन की परंपरा है रंगो और मेल मिलाप का यह पर्व पारम्परिक रूप से 2 दिन मनाया जाता है जो एक ऐसा पर्व है जिसमे रंगों के माध्यम से संस्कृति के रंग में सारी भिन्नताएं मिट जाती हैं होली से आठ दिन पहले होलाष्टक प्रारम्भ होते है जिनमे किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जाते है. आज हम आपको साल 2021 में रंगो के पर्व होली की सही तिथि, शुभ मुहूर्त, होलिका दहन पूजा विधि होलाष्टक कब से है और होली पूजन के नियमो के बारे में बताएँगे.

होली 2021 तिथि व शुभ मुहूर्त Holika Dahan Date Time 2021

  1. साल 2021 में होली का पर्व 28 और 29 मार्च को मनाया जाएगा.
  2. 28 मार्च को होलिका दहन और 29 मार्च को रंगवाली होती मनाई जायेगी.
  3. होलिका दहन शुभ मुहूर्त – 28 मार्च शाम 06:37 मिनट से शाम 08:56 मिनट तक |
  4. भद्रा पूंछ समय – 29 मार्च प्रातः काल 10:13 मिनट से 11:16
  5. भद्रा मुख समय – प्रातः काल 11:16 मिनट से 1:00 बजे तक
  6. पूर्णिमा तिथि आरंभ होगी – 28 मार्च प्रातःकाल 03:27 मिनट पर |
  7. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 29 मार्च प्रातःकाल 12:17 मिनट पर |

होलिका दहन पूजा विधि Holika Pujan Vidhi

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस त्यौहार में होलिका दहन का विशेष महत्व होता है होलिका दहन करने से पहले होली पूजन की परंपरा है होली पूजन के शुभ मुहूर्त में पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठे और फिर होलिका पूजन के लिए माला, रोली, पुष्प, कच्चा सूत, गुड़, साबुत हल्दी, मूंग, बताशे, गुलाल, नारियल, पांच प्रकार के अनाज में गेहूं की बालियां और एक लोटा में जल लेकर होलिका के चारों ओर परिक्रमा करे और इस दौरान कच्चा सूत होलिका में लपेटते जाय परिक्रमा पूरी होने के बाद होलिका दहन करना चाहिए.

होलिका दहन के जरूरी नियम Holika Dahan 2021

शास्त्रों के अनुसार कुछ ऐसे ख़ास और जरूरी नियम बताये गए है जिनका पालन होलिका दहन के समय अवश्य ही करना चाहिए.

  • पहला नियम उस दिन भद्रा नहीं होनी चाहिए.
  • दूसरा पूर्णिमा प्रदोषकाल-व्यापिनी होनी चाहिए अर्थात उस दिन सूर्यास्त के बाद के तीन मुहूर्तों में पूर्णिमा तिथि जरूर होनी चाहिए।
  • होलिका दहन के अगले दिन रंग खेलने का विधान है जिसे सभी के साथ मिलकर अबीर-गुलाल के साथ खेलना चाहिए.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2021.

होलाष्टक 2021 कब से है Holashtak kab hai 2021

  • होली से ठीक आठ दिन पहले होलाष्टक शुरू हो जाते है। पंचांग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होलाष्टक शुरू होते है. साल 2021 में होलाष्टक 22 मार्च से 28 मार्च तक रहेंगे। मान्यताओं है की होलाष्टक के दौरान शादी, विवाह, वाहन खरीदना या घर खरीदना व अन्य शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। जबकि होलाष्टक में पूजा पाठ व भगवान का स्मरण करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
error: