होली 2021 तिथि व शुभ मुहूर्त Holi 2021 Date Time Shubh Muhurat

होली 2021 में कब है Holika Dahan 2021 Kab hai

होली 2021 तिथि व शुभ मुहूर्तहोली 2021 तिथि व शुभ मुहूर्त- होली फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाई जाती है इस दिन होलिका दहन की परंपरा है रंगो और मेल मिलाप का यह पर्व पारम्परिक रूप से 2 दिन मनाया जाता है होली से आठ दिन पहले होलाष्टक प्रारम्भ होते है जिनमे किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जाते है. ज्योतिष की माने तो इस बार होली पूर्णिमा के दिन एक दुर्लभ योग बन रहा है जिसके चलते होलिका दहन कई मायनो में शुभ फल प्रदान करने वाला होगा. आज हम आपको साल 2021 होली की सही तिथि, शुभ मुहूर्त, शुभ योग होलिका दहन शुभ योग पूजा विधि व उपायों के बारे में बताएँगे.

होली 2021 तिथि व शुभ मुहूर्त Holika Dahan Date Time 2021

  1. साल 2021 में होली का पर्व 28 और 29 मार्च को मनाया जाएगा.
  2. 28 मार्च को होलिका दहन और 29 मार्च को रंगवाली होती मनाई जायेगी.
  3. होलिका दहन शुभ मुहूर्त – 28 मार्च शाम 06:37 मिनट से शाम 08:56 मिनट तक |
  4. भद्रा पूंछ समय – 29 मार्च प्रातः काल 10:13 मिनट से 11:16
  5. भद्रा मुख समय – प्रातः काल 11:16 मिनट से 1:00 बजे तक
  6. पूर्णिमा तिथि आरंभ होगी – 28 मार्च प्रातःकाल 03:27 मिनट पर |
  7. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 29 मार्च प्रातःकाल 12:17 मिनट पर |

होली शुभ योग 2021  Holi Shubh Yog 2021

इस बार की होली बेहद शुभ होगी क्योकि इस बार होली पर सर्वार्थ सिद्धि योग, ध्रुव योग और अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है जिसे बेहद शुभ मना जाता है. वही ज्योतिष अनुसार ग्रहो की अगर बात करे तो होली के दिन चंद्रमा कन्या राशि शनि और गुरु एक ही राशि मकर में विराजमान रहेंगे तो वहीं शुक्र और सूर्य ये दोनों मीन राशि में रहेंगे। ग्रहो का यह अद्भुद योग होली के पर्व के महत्व को कई गुना अधिक बढ़ाने वाला होगा. इस बार होलिका दहन के समय वृद्धि योग बनेगा जो की शुभ कार्यो में वृद्धि और उन्नति के मार्ग खोलेगा.

होलिका दहन पूजा विधि Holika Pujan Vidhi

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस त्यौहार में होलिका दहन का विशेष महत्व होता है होलिका दहन करने से पहले होली पूजन की परंपरा है होली पूजन के शुभ मुहूर्त में पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठे और फिर होलिका पूजन के लिए माला, रोली, पुष्प, कच्चा सूत, गुड़, साबुत हल्दी, मूंग, बताशे, गुलाल, नारियल, पांच प्रकार के अनाज में गेहूं की बालियां और एक लोटा में जल लेकर होलिका के चारों ओर परिक्रमा करे और इस दौरान कच्चा सूत होलिका में लपेटते जाय परिक्रमा पूरी होने के बाद होलिका दहन करना चाहिए.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2021.

  1. कहते है की हर तरह के संकट से बचने, आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए लिए जाने वाले उपायों की दृष्टि से होली का दिन सबसे महत्वपूर्ण होता है इसीलिए हम सभी को इस दिन कुछ न कुछ उपाय जरूर करने चाहिए तो आइये जानते है इस बार होली पर बन रहे शुभ योगो के चलते वे कौन से उपाय है जिन्हे करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है.
  2. होलिका दहन के समय परिवार के सभी सदस्यों को होलिका की तीन या सात परिक्रमा कर होलिका की अग्नि में चना, मटर, गेंहू, लौंग, बतासे या फिर अलसी के बीज डालने चाहिए इससे आरोग्य की प्राप्ति के अलावा धन लाभ भी होता है .
  3. होलिका दहन की रात शिव पूजन करने से मनोकामना पूरी होती है
  4. होलिका दहन के बाद उसकी राख से तिलक करने से आर्थिक स्तिथि में सुधार होता है.
  5. होली पर बन रहे शुभ योगो में माँ लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए पूजा में हल्दी और पीली कौड़िया उन्हें जरूर अर्पित करे इससे धनलाभ होता है.
error: