सावन हरियाली अमावस्या शुभ योग 2022 Hariyali Amavasya Date Time 2022 

हरियाली अमावस्या पूजा विधि उपाय Hariyali Amavasya Puja Vidhi

Hariyali AmavasyaHariyali Amavasya सावन के महीने आने वाली अमावस्या हरियाली का प्रतीक मानी जाती है इसलिए इसे हरियाली अमवास्या भी कहते है. शास्त्रों में अमावस्या तिथि स्नान दान और पितृ कार्यो के लिए ख़ास होती है. हरियाली अमावस्या पर पितरों की शांति के लिए पेड़-पौधे भी लगाए जाते हैं. कहते है की आज के दिन कुछ विशेष पेड़-पौधे लगाने से देवो के साथ पितरो का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है. इस बार की सावन अमावस्या बहुत खास होगी क्योकि इस दिन कई शुभ योग बन रहे है आज हम आपको साल 2022 हरियाली अमावस्या तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, शुभ योग और इस दिन किये जाने वाले 5 ऐसे कामो के बारे में बताएँगे जो जीवन में सुख समृद्धि लाते है.

हरियाली अमावस्या शुभ मुहूर्त 2022 Sawan Amavasya 2022 Date

  1. साल 2022 में सावन हरियाली अमावस्या 28, जुलाई गुरुवार को होगी|
  2. अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी – 27 जुलाई रात्रि 09:11 मिनट पर|
  3. अमावस्या तिथि समाप्त होगी – 28 जुलाई रात्रि 11:24 मिनट पर|

हरियाली अमावस्या 2022 योग Hariyali Amavasya Shubh Yog 2022

पंचांग के अनुसार श्रावण मास की अमावस्या तिथि की शुरुआत 27 जुलाई बुधवार की रात 09:11 मिनट से होगी. जबकि सावन अमावस्या 28 जुलाई गुरुवार की रात 11:24 मिनट पर समाप्त होगी. ज्योतिष अनुसार इस दिन गुरु पुष्य नक्षत्र का शुभ योग बन रहा हैं. पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का राजा माना जाता है इसलिए इस योग में तर्पण, पिंडदान करना पुण्यकारी होता है. सावन अमावस्या के दिन सुबह 07:05 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र होने से सिद्धि और उसके बाद पुष्य नक्षत्र होने से दो शुभ योग बनना बहुत ही लाभकारी रहेगा.

हरियाली अमावस्या पूजा विधि Halharini Amavasya Pooja Vidhi

हरियाली अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करे और फिर सूर्य देव को जल का अर्घ्य देकर पितरों के निमित्त तर्पण करें। इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए दान-धर्म, पूजा-पाठ और ब्रह्मणों वृक्ष की पूजा और परिक्रमा करना शुभ होता है. सावन का महीना शिवजी को समर्पित है इसीलिए सावन के महीने की अमावस्या पर शिवलिंग में जल चढ़ाकर बेल पत्र और धतूरा अर्पित करें. भगवन शिव को चंदन से तिलक कर भोग लगाएं। शास्त्रों के अनुसार हरियाली अमावस्या के दिन आम, आंवला, पीपल, बरगद, नीम, तुलसी के पौधे लगाने से देवी देवताओ का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

सावन हरियाली अमावस्या उपाय Sawan Aamavsya Upay

सावन का पूरा महीना शिव भक्ति का मास होता है धार्मिक दृष्टि से इस महीने आने वाली अमावस्या बेहद खास मानी जाती है. मान्यता है की यदि हरियाली अमावस्या पर कुछ विशेष कार्य या उपाय किये जाय तो व्यक्ति के जीवन से परेशानियां दूर होने लगती है सुख समृद्धि, देवताओं के साथ ही पितरो का शिरवाद भी प्राप्त होता है. तो आइये जानते है श्रावण हरियाली अमावस्या के दिन क्या उपाय करने चाहिए.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

  1. किसी भी अमावस्या के दिन दान करने का महत्व है. ऐसे में हरियाली अमावस्या पर पितरों की शांति के लिए जरूरतमंदो को वस्त्र और अन्न का दान करना चाहिए.
  2. हरियाली अमावस्या पेड़ लगाने की मान्यता है इसीलिए देवो और पितरो को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए इस दिन पीपल, बड़, आंवले, नीम का पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लें.
  3. हरियाली अमावस्या के दिन आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को खिलाएं.
  4. इस दिन स्नान के बाद किसी पवित्र नदी में काले तिल प्रवाहित करें.
  5. अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ में की जड़ में काले तिल, चीनी, चावल और फूल डालकर जल अर्पित करें और ऊं पितृभ्य: नम: मंत्र का जाप करें.
error: