गुरु पूर्णिमा 2024 पूजा विधि उपाय Guru Purnima 2024 puja Vidhi

 गुरु पूर्णिमा क्या करे क्या न करे Guru Purnima 2024

Guru Purnima 2024 puja VidhiGuru Purnima 2024 puja Vidhi शास्त्रों के अनुसार गुरु पूर्णिमा ज्ञान और गुरुओं के प्रति कृतज्ञता दर्शाने का पावन पर्व है. हर महीने की पूर्णिमा खास होती है इस दिन व्रत रखकर भगवान सत्यनारायण जी की पूजा की जाती है. पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास में आने वाली पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा और व्यास पूर्णिमा कहते है. इसी दिन महर्षि वेद व्यास जी का जन्म हुआ माना गया है. गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरुजनो का आशीर्वाद लेना शुभ होता है. पूर्णिमा तिथि मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए भी उत्तम होती है. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करना शुभ होता है. आइये जानते है साल 2024 में गुरु पूर्णिमा कब है, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, शुभ योग और इस दिन किये जाने वाले खास उपाय क्या है|

गुरु पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2024 Guru Purnima Muhurat 2024

  1. साल 2024 में आषाढ़ गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई रविवार के दिन पड़ेगी
  2. पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होगी – 20 जुलाई सायंकाल 05:59 मिनट
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 21 जुलाई दोपहर 03:46 मिनट
  4. पूजा का शुभ मुहूर्त – प्रातःकाल 07:19 मिनट से दोपहर 12:27 मिनट
  5. चंद्रोदय का समय – रात्रि 7:38 मिनट
  6. गुरु पूर्णिमा पर इस वर्ष सर्वार्थ सिद्धि, रवि, प्रीति और विष्कुम्भ योग रहेगा

गुरु पूर्णिमा पूजा विधि Guru Purnima Puja Vidhi

शास्त्रों के अनुसार गुरु पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नानादि से निर्वृत्त होकर भगवान विष्णु और वेदों के रचयिता वेद व्यास की पूजा करनी चाहिए. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. इस दिन गुरुओं के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें और सामर्थ्यनुसार दान करना चाहिए. गुरु अपने शिष्य को अंधकार के अज्ञान से बाहर निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं. जीवन को सही दिशा देने में गुरु का विशेष योगदान होता है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2024.

गुरु पूर्णिमा के दिन क्या करना चाहिए Guru Purnima Upay  

  1. धार्मिक मान्यता अनुसार गुरु पूर्णिमा के दिन पूजा के समय पीले रंग का वस्त्र धारण करने चाहिए. पीला रंग गुरु ग्रह का रंग है इसे ज्ञान, शिक्षा और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
  2. गुरु पूर्णिंमा के दिन पूजा में माँ लक्ष्मी को नारियल अर्पित करना चाहिए इससे सफलता की प्राप्ति होती है.
  3. गुरु पूर्णिमा के दिन केले का वृक्ष लगाकर उसकी पूजा करें। केले का वृक्ष गुरु ग्रह का प्रिय वृक्ष माना जाता है और इसकी पूजा करने से गुरु की कृपा प्राप्त होती है।
  4. इस दिन पूजा के बाद सत्यनारायण व्रत की कथा सुननी चाहिए.
  5. आज के दिन जरूरतमंद लोगों को पीली मिठाई, पीले वस्त्र आदि का दान करना शुभ होता है.
  6. गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु कृपा पाने के लिए और कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मज़बूत करने के लिए ‘ॐ बृ बृहस्पतये नमः’ इस मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए.
  7. इस दिन 11 तुलसी के पत्ते लेकर हल्दी पानी के घोल से पत्तों पर ‘श्री’ लिखकर भगवान को अर्पित करने पर कारोबार में वृद्धि की सम्भावनाये बढ़ती है.
error: