गुरु पूर्णिमा तिथि मुहूर्त 2020 Guru Purnima 2020 Date Time Muhurat 

गुरु पूर्णिमा 2020 उपाय Guru Purnima Puja Vidhi Upay

गुरु पूर्णिमाहर साल आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता हैं। इस दिन सत्यनारायण भगवान और गुरु पूजा का विशेष महत्वहै. संसार में गुरु ही हैं जो इस संसार रूपी भव सागर को पार करने में हमारी सहायता करते हैं हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। पूरे भारत में गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार गुरु से मन्त्र प्राप्त करने के लिए भी यह दिन श्रेष्ठ माना जाता है. आज हम आपको साल 2020 में गुरु पूर्णिमा व्रत की सही तारिख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन गुरु का आशीर्वाद पाने के लिए किये जाने वाले जरूरी कार्यो के बारे में बताएँगे.

गुरु पूर्णिमा शुभ मुहूर्त Guru Purnima

  1. साल 2020 में गुरु पूर्णिमा का व्रत 4 जुलाई शनिवार के दिन रखा जाएगा
  2. और गुरु पूर्णिमा का पर्व 5 जुलाई रविवार के दिन मनाया जाएगा|
  3. पूर्णिमा तिथि प्रारंभ होगी – 4 जुलाई शनिवार प्रातःकाल 11:33 मिनट पर |
  4. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 5 जुलाई रविवार प्रातःकाल 10:13 मिनट पर |
  5. गुरु पूजा के लिए पूर्णिमा तिथि को सूर्योदय के बाद तीन मुहूर्त तक व्याप्त होना आवश्यक माना जाता है।
  6. यदि पूर्णिमा तिथि तीन मुहूर्त से कम हो तो यह पर्व पहले दिन मनाना चाहिए.|

गुरु पूर्णिमा पूजा विधि Guru Purnima Pujan Vidhi 

गुरु पूर्णिमा के दिन अपने दैनिक कार्यो से निवृत्त होकर प्रातःकाल स्नान आदि के बाद शुद्ध वस्त्र धारण कर उत्तर दिशा में व्यास जी की प्रतिमा स्थापित कर उसपर सुगन्धित फूल या माला अर्पित कर विधि विधान के साथ पूजा आरती कर मिठाई का भोग लगाएं | इसके बाद अपने गुरु को ऊँचे आसन पर विराजित कर पुष्पमाला पहनाये और उन्हें अपनी श्रद्धा अनुसार वस्त्र, फल, फूल व माला व उपहार स्वरूप कुछ न कुछ भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करे.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2020

गुरु पूर्णिमा महत्व Guru Purnima Mahtva 

पौराणिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन गुरु पूजन के साथ ही महाभारत के रचयिता व्यास जी का जन्मदिवस भी मनाया जाता है| संस्कृत के महान विद्वान होने के साथ ही उन्होंने महाभारत महाकाव्य की रचना भी की थी. वेदव्यास जी को आदिगुरु कहा जाता है इसलिए बहुत से लोग गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है| इस दिन अपने गुरुजनों की यथा संभव सेवा कर उनका अशीर्वा पाने का बहुत अधिक महत्व है।

गुरु पूर्णिमा पर 5 उपाय दिलाएंगे सफलता Guru Purnima Upay 

  1. ज्योतिष अनुसार यदि आप आज के दिन भगवान विष्णु को गुरु मानकर उन्हें नमन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते है तो आपको सफलता की प्राप्ति होती है.
  2. जो छात्र गुरु पूर्णिमा के दिन गीता पाठ करते है तो उन्हें गुरु के आशीर्वाद से जीवन में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है.
  3. जीवन में धनलाभ के लिए आज के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को पीले अनाज, पीले वस्त्र और पिली रंग की मिठाई दान करना शुभ होता है.
  4. भाग्योदय के लिए गुरु पूर्णिमा के दिन किसी योग्य ब्राह्मण से शुभ मुहूर्त में गुरु यंत्र की स्थापना कराकर पूजन करे.
  5. आज के दिन अपने गुरु का आशीर्वाद जरूर ले.
error: