माघ गुप्त नवरात्रि कब से शुरू है 2023 Gupt Navratri Date Time 2023

गुप्त नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त 2023 Gupt Navratri 2023 Kab Hai

Gupt Navratri Gupt Navratri  शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि शक्ति की साधना का महापर्व माना जाता है. पूरे सालभर में चार बार नवरात्रि आती है जिसमे चैत्र और शारदीय नवरात्रि सामान्य नवरात्रि होती है और माघ और आषाढ़ के महीने की नवरात्रि गुप्त नवरात्रि होती है. साल 2023 में माघ मास में आने वाली गुप्त नवरात्रि 22 जनवरी रविवार से शुरू हो रही है धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं की पूजा-अर्चना की जाती है। आज हम आपको साल 2023 की पहली और माघ मास की गुप्त नवरात्र कब से कब तक है, कलश स्थापना तिथि व शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किये जाने वाले उपायों बताएँगे.

माघ गुप्त नवरात्रि शुभ मुहूर्त 2023 Gupt Navratri Dates 2023

  1. साल 2023 में माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 22 जनवरी 2023 से होगी|
  2. वहीं इसका समापन 30 जनवरी 2023 की होगा।
  3. प्रतिपदा तिथि आरभ होगी – 22 जनवरी सुबह 02:22 मिनट पर |
  4. प्रतिपदा तिथि समाप्त होगी – 22 जनवरी रात्रि 10:27 मिनट पर |
  5. घटस्थापना शुभ मुहूर्त होगा – 22 जनवरी सुबह 10:04 मिनट से सुबह 10:51 मिनट तक|
  6. घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त – 22 जनवरी दोपहर 12:17 मिनट से दोपहर 01 बजे तक|

गुप्त नवरात्रि पूजा विधि Gupt Navratri Pooja Vidhi

गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों तक 10 महाविद्या व तंत्र साधना के लिए मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां धूमावती, माता बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी की पूजा की जाती है. मान्यता है की गुप्त नवरात्र की पूजा को गोपनीय रखना चाहिए. पहले दिन प्रतिपदा तिथि में स्नान के बाद व्रत का संकल्प लेकर शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना करे. कलश स्थापना के लिए एक मिट्टी के बर्तन में जौ बो ले.

इसपर कलश स्थापित करे. कलश में गंगाजल, सिक्का आदि डालकर उसपर आम के 5 पत्ते रखे अब कलश के उपपर एक पात्र में चावल रखकर इसके ऊपर श्रीफल स्थापित करें. पूजास्थल पर देवी दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर उन्हें सभी पूजन सामग्री और लाल चुनरी व श्रृंगार सामग्री अर्पित करे. नौ दिनों तक सुबह शाम देवी मंत्र जाप, चालीसा या सप्तशती का पाठ करे. मां को दोनों वेला के समय लौंग और बताशे का भोग लगाएं,

गुप्त नवरात्रि महाउपाय Gupt Navrtari Upay

शास्त्रों में ऐसी मान्यता है की यदि व्यक्ति के जीवन में किसी भी तरह की परेशानिया आ रही है या उसे किसी भी तरह की समस्या है तो गुप्त नवरात्रो में 10 महाविधाओं की उपासना कर कुछ उपाय करने चाहिए तो आइये जानते है गुप्त नवरात्रि में माँ को प्रसन्न किये जाने वाले महाउपाय क्या है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

  1. गुप्त नवरात्रि के दिनों में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें नित्य कमल का फूल अर्पित करना चाहिए।
  2. गुप्त नवरात्रि में धन और समृद्धि की प्राप्ति के लिए चांदी या सोने का सिक्‍का घर लाना शुभ होता है.
  3. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा को श्रृंगार सामग्री अर्पित करने से अखंड सौभाग्य प्राप्त होता है और सुखमय जीवन का आशीर्वाद मिलता है.
  4. कर्ज मुक्ति के लिए 9 दिन तक मां के सामने गुग्गल की धूप जलाये इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती है.
  5. नौकरी व व्यवस्याय में उन्नति के लिए नौ दिन तक मां दुर्गा को बताशे व लौंग चढ़ाना चाहिए.
error: