गोवर्धन पूजा तिथि शुभ मुहूर्त 2020 Govardhan Puja Annakut Date Time 2020

गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त Govardhan Puja Shubh Muhurt 2020

गोवर्धन पूजागोवर्धन पूजा- कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवेर्धन पूजा मनाई जाती है यह त्यौहार दीपावली पूजन के अगले दिन आता है गोवेर्धन पूजा को बहुत सी जगह पर अन्नकूट के नाम से भी जानते है. मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी सबसे छोटी उंगली से गोवर्धन पर्वत उठाकर गोकुल वासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाया था और देवराज के अहंकार को नष्ट किया था। आज हम आपको साल 2020 में मनाये जाने वाले गोवर्धन पर्व की शुभ तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त पूजा विधि और इसके नियमो के बारे में बताएँगे.

गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त 2020 Govardhan Puja Shubh Muhurt

  1. साल 2020 में गोवर्धन पूजा का पर्व 15 नवंबर रविवार के दिन मनाया जायेगा|
  2. गोवर्धन पूजा सायंकाल शुभ मुहूर्त: होगा – 3:19 मिनट से 5:27 मिनट तक|
  3. प्रतिपदा तिथि आरम्भ होगी – 15 नवंबर सुबह 10 बजकर 36 मिनट पर|
  4. प्रतिपदा तिथि समाप्त होगी -15 नवंबर सुबह 7 बजकर 06 मिनट पर|

गोवर्धन पूजा सामग्री Govardhan Puja Samagri

गोवर्धन पूजा के लिए भगवान कृष्ण की प्रतिमा, गोवर्धन पर्वत बनाने के लिए गाय का गोबर, दीपक, कलश, गन्ना, रोली, मौली, अक्षत, चावल,  धूप, अगरबत्ती, नैवेद्य के रूप में फल, मिठाई  पंचामृत,  दूध, दही, शहद, घी और शक्कर आदि चीजों की आवश्यकता होती है|

गोवर्धन पूजा विधि व नियम Govardhan Puja Vidhi

शास्त्रों के अनुसार गोवर्धन पूजा के दिन प्रात:काल शरीर की तेल मालिश कर स्नान करना चाहिए. इसके बाद सभी पूजन सामग्री एकत्रित कर पूजा स्थल पर बैठें अपने कुलदेव का ध्यान करते हुए पूजा विधि आरम्भ करे पूजा के लिए सर्वप्रथम गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बना ले और इसे फूल, पत्तियों व टहनियों से सजाकर इसके मध्य में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा रखे और उनके समक्ष दीप प्रज्वलित करे और सभी पूजन सामग्री भगवन को अर्पित करे पूजा में इस्तेमाल किया गया दूध, दही, गंगाजल, शहद, बताशे का प्रसाद अंत में सभी को वितरण करे. गोवर्धन पूजा के नियम के अनुसार पूजा के अंत में गोवर्धन जी की सात परिक्रमाएं लगाई जाती हैं फिर जौ बोते हुए परिक्रमा पूरी की जाती है। मान्यता है की जी भी आज के दिन गोवर्धन पूजा करता है उसके धन और सुख में वृद्धि होती है।

error: