उत्पन्ना एकादशी पूजा का शुभ मुहूर्त 2022 Ekadashi Shubh Muhurat 2022

उत्पन्ना एकादशी शुभ योग 2022 Utpanna Ekadashi 2022

Ekadashi Shubh Muhurat 2022

Ekadashi Shubh Muhurat 2022 हिंदी पंचांग के अनुसार हर महीने में 2 बार कृष्ण और शुक्ल पक्ष में एकादशी आती है जो भगवान विष्‍णु को समर्पित है. मार्गशीर्ष या अगहन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को उत्‍पन्‍ना एकादशी कहते हैं. इसे प्राकट्य और वैतरणी एकादशी भी कहते हैं. शास्‍त्रों के अनुसार इसी दिन भगवान विष्‍णु से देवी एकादशी उत्‍पन्‍न हुई थीं. मान्‍यता है कि उत्‍पन्‍ना एकादशी का व्रत रखने से सभी पाप नष्‍ट हो जाते हैं. इस साल की उत्‍पन्‍ना एकादशी बेहद खास है क्‍योंकि इस दिन कई बेहद शुभ संयोग बन रहे हैं. आज हम आपको साल 2022 उत्पन्ना एकादशी व्रत तिथि, पूजा व पारण का सबसे शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किये जानें वाले कुछ जरूरी कामो के बारे में बताएँगे.

उत्पन्ना एकादशी तिथि व शुभ मुहूर्त 2022 Utpanna Ekadashi Date Time 2022

  1. साल 2022 में उत्पन्ना एकादशी का व्रत 20 नवंबर रविवार को रखा जायेगा|
  2. एकादशी तिथि प्रारम्भ होगी – 19 नवंबर 2022 सुबह 10:29 मिनट पर|
  3. एकादशी तिथि समाप्त – 20 नवंबर 2022 सुबह 10:41 मिनट पर|
  4. व्रत के पारण का समय होगा- 21 नवंबर सुबह 06:48 मिनट से लेकर सुबह 08:56 मिनट तक|
  5. पूजा का शुभ मुहूर्त होगा – सुबह 08:07 मिनट से दोपहर 12:07 मिनट तक|

उत्पन्ना एकादशी शुभ योग 2022 Utpanna Ekadashi Shubh Yog 2022

  1. साल 2022 में उत्पन्ना एकादशी पर 4 शुभ योग अमृत सिद्धि, सर्वार्थ सिद्धि, प्रीति योग और आयुष्मान योग बन रहे हैं
  2. इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग होगा – 20 नवंबर सुबह 06.50 मिनट से 21 नवंबर दोपहर 12.36 मिनट तक
  3. आयुष्मान योग होगा – 20 नवंबर रात 11.04 मिनट से 21 नवंबर रात 09.07 मिनट तक
  4. अमृत सिद्धि योग होगा – 20 नवंबर सुबह 06.50 मिनट से 21 नवंबर सुबह 12.36 मिनट तक
  5. प्रीति योग होगा – 20 नवंबर मध्‍यरात्रि 12.26 मिनट से सुबह 11.04 मिनट तक|

उत्पन्ना एकादशी पूजा विधि Utpanna Ekadashi Vrat Puja Vidhi

एकादशी की सुबह स्नान के बाद व्रत का संकल्प ले और विष्णु जी की पूजा करे. पूजा स्थल को स्वच्छ कर दीपक जलाये और भगवान विष्णु का गंगाजल से अभिषेक करें. उन्हें चन्दन का तिलक कर फल- फूल, पान-सुपारी, लौंग, पंचामृत, अक्षत, चंदन और मिष्ठान और तुलसी पत्र डालकर भोग लगाएं. अब व्रत कथा और उनके मंत्रो का जाप करकर आरती करें. भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा भी करना शुभ होता है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

उत्पन्ना एकादशी उपाय Utpanna Ekadashi Upay 2022

  1. भगवान विष्णु जी और माता लक्ष्मी जी का आशीर्वाद पाने के लिए एकादशी के दिन, शाम के समय तुलसी के पौधे के आगे घी का दीपक जलाएं साथ ही “ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः” मंत्र का जाप करें और उसके बाद तुलसी की 11 परिक्रमा करे.
  2. उत्पन्ना एकादशी पर भगवान विष्णु जी के सामने 9 मुखी दीपक के साथ एक अखंड ज्योति जलाने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है.
  3. एकादशी के दिन पीपल के पेड़ की पूजा कर उसपर कच्चा दूध चढाने से मनोकामना पूरी होती है.
  4. एकादशी व्रत के दिन भगवान विष्णु को तुलसी पत्र डालकर खीर का भोग लगाने से वे जल्दी प्रसन्न होते है.
error: