विजयादशमी दशहरा कब है Dussehra 2022 Date Time Shubh Muhurt

दशहरा पूजा विधि शुभ योग Dussehra Puja Vidhi Shubh Yog 2022 

Dussehra 2022

Dussehra 2022 पंचांग के अनुसार इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 26 सितंबर से हो रही है। नौ दिनों के शारदीय नवरात्रि के बाद दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है। इसे विजयादशमी भी कहते है यह अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को अपराह्न काल में मनाया जाता है मान्यता है की जहा एक ओर इस दिन भगवन श्रीराम ने रावण का वध किया तो वही माँ दुर्गा ने महिषासुर का संहार भी किया था. इसीलिए यह दिन भगवान राम और माँ दुर्गा की विजय के रूप में मनाया जाता है. इस दिन कई शुभ योग बनेंगे जो इस दिन के महत्व को कहीं अधिक बढ़ाने वाले होंगे. आज हम आपको 2022 दशहरा की तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और शुभ योग में किये जाने वाले जरूरी काम के बारे में बातएंगे.

दशहरा तिथि व शुभ मुहूर्त Dussehra Worship Date Time 2022

  1. साल 2022 में विजयादशमी दशहरे 5 अक्टूबर के दिन मनाया जायेगा.
  2. दशमी तिथि शुरू होगी- 4 अक्टूबर दोपहर 02:21 मिनट पर|
  3. दशमी तिथि समाप्त होगी –  5 अक्टूबर दोपहर 12 बजे |
  4. विजयादशमी विजय मुहूर्त होगा- 5 अक्टूबर दोपहर 02:13 मिनट से 02:54 मिनट तक |
  5. श्रवण नक्षत्र प्रारंभ- 4 अक्टूबर रात 10::51 मिनट से
  6. श्रवण नक्षत्र समाप्ति- 5 अक्टूबर रात 09:15 मिनट तक|

दशहरा शुभ योग 2022 Dussehra Shubh Yog

दशहरा बुराई पर अच्छे की जीत का पर्व है दशहरे के दिन ही भगवान राम ने रावण पर विजय प्राप्त की थी. इसी दिन नवरात्रि का समापन और देवी की प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा. शास्त्रों की माने तो इस बार दशहरे पर विजय, अमृत काल और दुर्हुमूर्त जैसे शुभ योग बनेगे ज्योतिष में ये योग बहुत महत्वपूर्ण माने गए है. इन योगो में किये कार्यो से जातको के सुख समृद्धि में वृद्धि होगी.

दशहरा पूजा विधि Dussehra Puja Vidhi

पौराणिक कथाओं के अनुसार दशहरे के दिन भगवान श्रीराम, देवी दुर्गा, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न की पूजा और शमी के वृक्ष की पूजा का खास महत्व है. इस दिन देवी दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन होता है दशमी तिथि यानि दशहरे पर प्रातःकाल माँ दुर्गे की विधिवत पूजा कर देवी दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन और नवरात्रो का पारण करना चाहिए। अपराह्न के समय ईशान कोण की भूमि को स्वच्छ कर चंदन व कुंकुम से अष्टदल कमल बना ले और सभी पूजन सामग्री के साथ देवी अपराजिता और जया विजया देवियों का पूजन करें। मान्यता है की इस दिन शमी के वृक्ष का पूजन किया जाय तो व्यक्ति को आरोग्य व धन प्राप्ति होती है। क्योकि कहा जाता है की मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने लंका विजय से पहले शमी के वृक्ष के सामने नतमस्तक होकर विजय प्राप्ति के लिए प्रार्थना की थी और उन्हें विजय प्राप्त हुई|

दशहरे पर करे ये काम dushara upay

दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छे की जीत का पर्व है. शास्त्रों के अनुसार इस बार विजय, अमृत काल और दुर्हुमूर्त जैसे शुभ योग होने से इस दिन का महत्त्व और भी अधिक होगा इसीलिए ऐसे में आपको कुछ विशेष कार्य या उपाय आज के दिन जरूर करने चाहिए ताकि सालभर आपके जीवन और घर परिवार में सुख समृद्धि का वास रहता है. तो चलिए जानते हैं दशहरे पर कौन से कार्य करने चाहिए।

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

  1. शास्त्रों के अनुसार नौकरी और व्‍यापार में उन्नति पाने के लिए दशहरा के दिन ‘ऊँ विजयायै नमः’ मंत्र का जाप कर माँ दुर्गा को 10 फल अर्पित करें. 
  2. इस दिन एक झाडू खरीदकर किसी भी मंदिर में दान करना चाहिए. इससे मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होकर धन में वृद्धि करती है.
  3. दशहरा के दिन शमी के पेड़ की पूजा करना शुभ होता है इस दिन शमी के पेड़ की पूजा कर वहां पर दीपक जलाएं. इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है
  4. दशहरे के दिन किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को कुछ न कुछ दान दक्षिणा देनी चाहिए.
  5. इस दिन घर के ईशान कोण में रोली, कुमकुम या लाल रंग के फूलों से रंगोली या अष्टकमल बनाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
error: