दीवाली 2023 तिथि व शुभ मुहूर्त Diwali 2023 Date Time Shubh Muhurat

दीपावली लक्ष्मी पूजन विधि 2023 Diwali Lakshmi Ganesh Puja Vidhi

Diwali 2023Diwali 2023 हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दीपावली का पर्व मनाया जाता है. इस दिन धन की देवी माँ लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है पांच दिन के दीपोत्सव का त्योहार धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक चलता है शास्त्रों में दिवाली को सुख-समृद्धि प्रदान करने वाला त्योहार माना गया है। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी अपनेa भक्तों के घर आकर उन्हें धन-धान्य का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। हर साल की तरह इस साल भी दीवाली की तिथि को लेकर कन्फूशन है आज हम आपको साल 2023 में दीपावली की सही तिथि, लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त, महत्व और इसकी पूजा विधि क्या है|

दिवाली शुभ मुहूर्त 2023 Diwali Festival 2023 Date Time

  1. साल 2023 में दीपावली का पर्व 12 नवंबर रविवार को मनाया जाएगा|
  2. अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी – 12 नवंबर दोपहर 02:44 मिनट पर |
  3. अमावस्या तिथि समाप्त होगी – 13 नवंबर दोपहर 02:56 मिनट पर |
  4. पूजा का शुभ मुहूर्त्त होगा – 12 नवंबर शाम 05:39 मिनट से शाम 07:35 मिनट तक |
  5. प्रदोष काल पूजा मुहूर्त होगा – शाम 05:29 मिनट से शाम 08:08 मिनट तक |
  6. वृषभ काल समय होगा – शाम 05:39 मिनट से 07:35 मिनट तक |

दिवाली लक्ष्मी पूजन विधि Dewali Goddess Lakshmi Puja Vidhi

शास्त्रों के अनुसार दिवाली पर लक्ष्मी पूजन प्रदोष काल और शुभ मुहूर्त में करना श्रेष्ठ माना जाता है. दीवाली के दिन प्रदोष काल के समय पूजास्थल पर एक साफ़ चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर लक्ष्मी गणेश जी की प्रतिमा को स्नान कराकर चौकी पर स्थापित करे. पूजास्थल में जल से भरा कलश रखे. कलश के अंदर एक सिक्का, सुपारी, गेंदे का फूल और अक्षत डालें। कलश पर आम या अशोक के पांच पत्ते भी लगाएं। अब कलश को एक छोटी सी थाली से ढंके जिसके ऊपर चावल रख दें। अब सबसे पहले घी के दीपक जलाये.

लक्ष्मी गणेश जी की प्रतिमा को तिलक कर सभी पूजन सामग्री जैसे- खील, बताशे, पंच मेवा, गुड़, फल-फूल, मिठाई, माँ लक्ष्मी जी को कमल का फूल व कौड़िया अर्पित करे. अब माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप और श्री सूक्त का पाठ करें। दीवाली पर महालक्ष्मी पूजन के बाद तिजोरी व बहीखाते की पूजा भी होती है इसीलिए इन्हे भी तिलक कर पूजा करे। इसके बाद लक्ष्मी गणेश जी कथा सुनें और फिर आरती करे। पूजा के बाद घर के सभी कोनों में दिए जलाये. मान्यता है की इस दिन लक्ष्मी गणेश जी के साथ साथ धन के देवता कुबेर जी का पूजन करना भी बहुत शुभ होता है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

दिवाली का महत्व Diwali Importance

शास्त्रों के अनुसार लक्ष्मी पूजा के लिए सबसे उपयुक्त समय प्रदोष काल का माना जाता है माना जाता है कि इस दिन प्रदोष काल में लक्ष्मी गणेश जी की पूजा करने से सुख-समृद्धि, धन संपदा, ऐश्वर्य वैभव का आशीर्वाद प्राप्त होता है दीपावली के दौरान किसी भी नए कार्य की शुरआत और किसी वस्तु की खरीददारी करना शुभ माना जाता है.

error: